सांगानेर में भारी हलचल, फोरलेन एलिवेटेड रोड से 125 दुकानों-मकानों पर संकट!

Updated on 06-02-2026 12:14 PM
जयपुर: जयपुर के सबसे व्यस्त और जाम से परेशान सांगानेर टोंक रोड की तस्वीर अब बदलने वाली है। करीब एक साल से फाइलों में अटके सांगानेर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट को पंख लग गए हैं। जेडीए इसी महीने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर वर्कऑर्डर जारी करने की तैयारी में है, जिसके बाद होली के तुरंत बाद धरातल पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

125 निर्माणों पर नोटिस की तैयारी

प्रोजेक्ट की शुरुआत के साथ ही सांगानेर में सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया भी तेज होगी। सांगा सेतु पुलिया से लेकर चौरड़िया पेट्रोल पंप तक सड़क की जद में आ रहे करीब 125 से अधिक मकानों और दुकानों का डिमार्केशन कर उन्हें ध्वस्त करने के नोटिस दिए जाएंगे। सड़क को वर्तमान 60-70 फीट से बढ़ाकर 100 फीट चौड़ा किया जाएगा, ताकि भविष्य में ट्रैफिक सुगम हो सके।

4-लेन एलिवेटेड: चौरड़िया पंप पर बंट जाएंगे रास्ते

करीब 240 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह एलिवेटेड रोड सांगानेर थाने के पास से शुरू होगी। इसकी सबसे बड़ी खासियत चौरड़िया पेट्रोल पंप के पास दिखेगी, जहां यह दो हिस्सों में बंट जाएगी। पहला हिस्सा मालपुरा गेट की तरफ उतरेगा। जबकि दूसरा हिस्सा न्यू सांगानेर रोड पर रेलवे ओवरब्रिज से पहले जाकर मिलेगा।

7 चौराहों के झंझट से मुक्ति

वर्तमान में सांगानेर से सवाई माधोपुर रेलवे लाइन तक के सफर में बोटलनेक और 7 तिराहों-चौराहों के कारण 25 से 30 मिनट बर्बाद होते हैं। एलिवेटेड बनने के बाद रोजाना गुजरने वाले करीब 1.5 से 2 लाख वाहनों को राहत मिलेगी और यह दूरी महज 8 से 9 मिनट में पूरी हो सकेगी। राज्य सरकार की ओर से बजट में घोषित इस 4.5 किमी लंबी एलिवेटेड रोड को पूरा करने के लिए 30 महीने की डेडलाइन तय की गई है। जेडीए फिलहाल टेंडर रेट में नेगोशिएशन कर रहा है, जिसके अंतिम फैसले के साथ ही सांगानेर के विकास का नया अध्याय शुरू होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.