एमपी में टैक्स चोरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, जनगणना के साथ होगा संपत्ति और जल कर का सत्यापन, छूटी संपत्तियां होंगी दर्ज

Updated on 19-07-2026 01:01 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में संपत्ति कर और जल कर चोरी पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार जनगणना के साथ विशेष टैक्स सर्वे कराएगी। इसके तहत प्रगणक (एन्यूमरेटर) घर-घर जाकर मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का भौतिक सत्यापन करेंगे। इस दौरान जिन संपत्तियों पर दोनों कर लागू होने के बावजूद वे नगरीय निकाय के रिकार्ड में दर्ज नहीं हैं या उनका कर जमा नहीं किया जा रहा है तो उनकी पहचान की जाएगी।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने सभी कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा है कि जनगणना के दौरान एकत्र हो रहे आंकड़ों का उपयोग कर छूटी हुई संपत्तियों, नए निर्माणों और जल कनेक्शन का रिकॉर्ड तत्काल अपडेट किया जाए। विभाग के अनुसार संपत्ति और जल कर नगरीय निकायों की आय का प्रमुख स्रोत हैं, लेकिन कई क्षेत्रों में नए निर्माण और परिवर्तित उपयोग वाली संपत्तियां अब तक असेसमेंट रजिस्टर में दर्ज नहीं हो सकी हैं।इससे निकायों को लगातार राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसी को देखते हुए जनगणना के दौरान प्रत्येक मकान के सत्यापन के साथ उसकी आवासीय, व्यावसायिक अथवा मिश्रित उपयोग की स्थिति का मिलान ई-नगरपालिका पोर्टल पर उपलब्ध रिकार्ड से कराया जाएगा।

प्रत्येक गणनाकर्ता 120 आवासों का करेगा सर्वे

नगरीय आवास एवं विकास विभाग के पत्र के अनुसार प्रत्येक गणनाकर्ता लगभग 120 आवासों का सर्वे करेगा। इसके बाद संबंधित एआरआई, आरआई, एआरओ और अन्य अधिकारी संपत्ति कर और जल उपभोक्ता प्रभार के रिकार्ड का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक संशोधन करेंगे। जहां जल कनेक्शन दर्ज नहीं हैं या अवैध कनेक्शन पाए जाते हैं, वहां भी रिकॉर्ड अपडेट किया जाएगा। जिन निकायों में जीआइएस आधारित नंबरिंग लागू है, वहां मकान नंबर और यूनिक प्रापर्टी आइडी (यूपीआइडी) का भी मिलान कराया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.