एमपी में स्कूल एडमिशन को लेकर बड़ा फैसला, 9वीं में अब उम्र सीमा नहीं बनेगी बाधा... हजारों स्टूडेंट्स को मिलेगा सीधा फायदा

Updated on 01-08-2026 12:11 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को राहत देते हुए कक्षा 9 के नामांकन में न्यूनतम आयु सीमा के बंधन में छूट दे दी है। शुक्रवार को जारी आदेश के मुताबिक, यह व्यवस्था केवल शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लागू रहेगी। अब 13 साल से कम उम्र के विद्यार्थी भी नौवीं कक्षा में प्रवेश ले सकेंगे।

उम्र सीमा के कारण अटका था एडमिशन

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार पहली कक्षा में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धारित है। वहीं माशिमं के नियमों के मुताबिक, 9वीं में प्रवेश के लिए 1 अप्रैल की स्थिति में न्यूनतम आयु 13 वर्ष होना जरूरी था। इसी वजह से कई ऐसे विद्यार्थियों का एडमिशन नहीं हो पा रहा था, जो शासकीय स्कूलों में लगातार पढ़ते हुए आठवीं तक पहुंच चुके हैं, लेकिन उनकी उम्र अभी 13 वर्ष से कम है।

शासन के नियमों के आधार पर लिया फैसला

मामले को लेकर माशिमं ने राज्य शासन और राज्य शिक्षा केंद्र के पहली कक्षा में प्रवेश संबंधी नियमों का परीक्षण किया। इसके बाद तय किया गया कि 9वीं में प्रवेश के लिए निर्धारित न्यूनतम 13 वर्ष की आयु सीमा का बंधन सत्र 2026-27 के लिए समाप्त किया जाए।

माशिमं के इस फैसले से प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को समय पर 9वीं कक्षा में प्रवेश मिल सकेगा और उम्र संबंधी बाधा के कारण उनका शैक्षणिक सत्र प्रभावित नहीं होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.