भोपाल में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिलावट की आशंका के चलते 12 लाख का घी जब्त, नमूने जांच के लिए भेजे

Updated on 07-08-2026 12:22 PM

भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पटेल नगर स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स से करीब 2,095 लीटर/किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है। जब्त घी की कीमत करीब 12.66 लाख रुपये बताई गई है।

प्रथम दृष्टया गुणवत्ता संदिग्ध मिलने के बाद विभाग ने पूरा स्टाक सील कर दिया है। अब घी की सप्लाई चेन में शामिल निर्माता, सुपर स्टाकिस्ट, डिस्ट्रीब्यूटर और विक्रेताओं की जांच शुरू कर दी गई है।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक ने बताया कि सूचना के आधार पर 58 पटेल नगर, हमीदिया रोड स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स पर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान धौलपुर फ्रेश दानेदार देसी घी और गोवर्धन प्योर काउ घी की बड़ी मात्रा में पैकिंग मिली।

घी की गुणवत्ता संदिग्ध लगी, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत पूरा स्टाक जब्त कर लिया गया हैं। धौलपुर फ्रेश घी करीब 655 किलोग्राम (कीमत करीब 4.48 लाख रुपये) और गोवर्धन घी करीब 1,440 लीटर (कीमत करीब 8.18 लाख रुपये) शामिल है। विभाग ने दोनों उत्पादों के विधिक नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे हैं।

इंदौर से भोपाल आया था घी

  • उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि यह घी इंदौर स्थित सुपर स्टाकिस्ट और सीएंडएफ एजेंटों के माध्यम से भोपाल पहुंचा था।
  • निर्माता से लेकर रिटेलर तक पूरी सप्लाई चेन की पड़ताल की जा रही है।
  • रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित कंपनियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • शिवराज पावक ने साफ किया है कि दूध, घी, पनीर और मावा सहित सभी दुग्ध उत्पादों की जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा।
  • उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.