महेश बाबू की बेटी सितारा ने सरकारू वारी पट्टा से किया ऐक्टिंग डेब्यू

Updated on 22-03-2022 07:21 PM

मुंबई। एक तरफ जहां बॉलिवुड में स्टार किड्स की नई पौध धमाल मचा रही है, वहीं साउथ में भी एक स्टार किड की एंट्री ने तहलका मचा दिया है। यह हैं महेश बाबू और ऐक्ट्रेस नमृता शिरोडकर की 10 साल की बेटी सितारा। सितारा ने डैडी महेश बाबू की फिल्म सरकारू वारी पट्टा  से डेब्यू किया है। वह इस फिल्म के गाने पेन्नी में नजर आएंगी।

यह सिर्फ सितारा का बिग स्क्रीन पर डेब्यू है, बल्कि ऐसा पहली बार है जब बाप-बेटी किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। महेश बाबू तो खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उन्हें यह देखकर गर्व हो रहा है कि नन्ही सी बिटिया स्क्रीन पर कमाल दिखा रही है। महेश बाबू ने अपने ट्विटर हैंडल पर पेन्नी का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सितारा डांस करती नजर रही हैं। प्रोमो में सितारा और महेश बाबू हुक स्टेप करते नजर रहे हैं।

  इस वीडियो को सितारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पापा महेश बाबू के लिए उन्होंने लिखा है, 'नन्ना उम्मीद करती हूं कि मैं आपको प्राउड फील करवा पाऊं।' देखते ही देखते यह प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस सितारा को 'स्टार' कह रहे हैं। वहीं नमृता शिरोडकर भी अपनी एंजल को स्क्रीन पर देख फूली नहीं समाईं। उन्होंने कॉमेंट किया, 'मेरी लिटिल रॉक स्टार।' महेश बाबू और नमृता शिरोडकर की बेटी सितारा का जन्म 20 जुलाई 2012 को हुआ था।

नमृता शिरोडकर की महेश बाबू से 2000 में मुलाकात हुई थी। दोनों को फिल्म वामसी के सेट पर प्यार हुआ और फिर उन्होंने 10 फरवरी 2005 को शादी कर ली। महेश बाबू और नमृता का एक बेटा भी है, जिसका नाम गौतम कृष्णा है। महेश बाबू की फिल्म सरकारू वारी पट्टा तेलुगुए ऐक्शन-कॉमिडी फिल्म है, जिसे परशुराम ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 12 मई को रिलीज होगी। इसमें महेश बाबू के ऑपोजिट कीर्ति सुरेश हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.