अपनी फिल्म इंडस्ट्री में खुश हैं महेश बाबू

Updated on 11-04-2022 07:20 PM

मुंबई साउथ फिल्म इंडस्ट्री जानेमाने कलाकार महेश बाबू अपनी फिल्म इंडस्ट्री में खुश हैं, उन्हें हॉलीवुड में आने की चाह है और ही वे बॉलीवुड का हिस्सा बनने का खुमार है। ये बात उन्होंने खुद ही एक कार्यक्रम में बयां की है। हाल ही में महेश बाबू मुंबई में आयोजित एक इवेंट में शामिल हुए जहां पर उनसे पूछा गया कि क्या वे हिंदी फिल्मों में डेब्यू करेंगे। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘मुझे हिंदी फिल्में करने की जरूरत नहींमैं सिर्फ तेलुगू फिल्म ही कर सकता हूंये पूरी दुनिया में देखी जाएगीअभी भी यही हो रहा है।

आप ऐसी स्थिति में रहना चाहेंगे जहां आप केवल तेलुगू फिल्में ही करें।वहीं जब उनसे हॉलीवुड में एंट्री करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने खुलासा किया कि वे किसी भी हॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में नहीं जानते हैं। फिलहाल आरआरआर पूरे विश्व में धूम मचाए हुए है और इसके पहले अल्लू अर्जुन रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा भी करोड़ों दर्शकों का दिल जीता था। कमाल की बात ये है कि ये दोनों ही तेलुगू फिल्में हैं। इस कार्यक्रम में महेश बाबूपुष्पावे डार्क ब्लू कलर के डेनिम और मैचिंग स्नीकर्स के साथ पेल ग्रे कलर की शर्ट में दिखे। ये बात आप सभी जानते हैं कि वे अपने डैशिंग स्टाइल और यंग दिखने के लिए भी काफी मशहूर है। 2 बच्चों के पिता बनने के बाद भी उन पर उम्र का जरा भी असर नहीं दिखता है और 46 की एज में भी वे काफी हैंडसम दिखते हैं। हालिया इवेंट में भी उनके लुक से हर कोई इंप्रेस हुआ और उनकी मुस्कुराहट हर किसी का दिल जीतने में कामयाब रही। बात अगर महेश बाबू के वर्क फ्रंट को लेकर करें तो वे परशुराम पेटला की सरकारू वारी पाटा  में दिखाई देंगे, जो 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 उन्होंने त्रिविक्रम श्रीनिवास और एसएस राजामौली के साथ फिल्मों को भी मंजूरी दी है। बता दें कि महेश बाबू साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार हैं और वे किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अभिनेता के स्टारडम के चर्चे सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी खूब हैं। वे जहां भी जाते हैं उनकी एक झलक देखने के लिए हजारों फैंस की भीड़ जमा हो जाती हैं। उनके कैरेक्टर की खास बात ये है कि वे जहां हैं वहीं खुद को खुश पाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.