नवाज शरीफ को इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति देकर बड़ी गलती की : इमरान

Updated on 19-02-2022 07:13 PM

लाहौर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ  को इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति देना पाकिस्तान तहरीक--इंसाफ सरकार की 'सबसे बड़ी गलती' थी। शरीफ (72) फिलहाल लंदन में हैं जहां नवंबर 2019 से उनका इलाज चल रहा है। खबरों के अनुसार प्रमुख विपक्षी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो शरीफ को कई बीमारियों के अलावा हृदय संबंधी समस्याएं भी हैं।

पंजाब प्रांत के मंडी बहाउद्दीन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि उनकी सरकार को लगा कि अगर उन्हें विदेश जाने की अनुमति नहीं दी गई तो ज्यादा दिन जीवित नहीं रह पाएंगे। इमरान ने कहा मैं आज स्वीकार करता हूं कि हमने उन्हें (नवाज) को विदेश जाने की अनुमति देकर सबसे बड़ी गलती की। इमरान की यह रैली विपक्ष का मुकाबला करने के प्रयास के तहत आयोजित की गई थी। विपक्ष उनके खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाने और उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहा है। इमरान ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पर ऐसे समय हमला बोला है जब एक सर्वेक्षण के अनुसार उनकी (इमरान की) लोकप्रियता देश के कई क्षेत्रों में कम हुई है।

फरवरी में इमरान खान रूस के दौरे पर जा सकते हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि यूक्रेन और रूस में जारी तनाव को देखते हुए इमरान खान अपना रूस दौरा स्थगित कर सकते हैं। खबरों की मानें तो इस दौरे के लिए पाकिस्तान ने खुद रूस से न्योता मांगा था। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में भी दावा किया गया है कि इस नाजुक समय में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का प्रस्तावित रूस दौरा उनकी निजी छवि को झटका दे सकता है। इतना ही नहीं, ऐसे में इमरान खान के ऊपर रूस समर्थक होने का ठप्पा लग जाएगा, जिससे अमेरिका समेत बाकी पश्चिमी देश नाराज हो सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
वाशिंगटन । हाल ही में प्रयोगशाला में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि छींकने या खांसने से संक्रमित व्यक्तियों के मुंह से निकली अति सूक्ष्म बूंदों में कोरोना वायरस की उपस्थिति अनुमान से ज्यादा समय तक बनी रह सकती है। ये…
 23 February 2022
कीव । रूसी हमले के खतरे के बीच यूक्रेन की सेना भी पूरी तरह तैयार है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की भी कह चुके हैं कि हमारी सेना अब पहले से अलग है। यूक्रेन की 'नई सेना' अब बड़ी संख्या में महिलाएं भी…
 22 February 2022
प्योंगयॉग । नार्थ कोरिया में कुत्ते पालना कानून के विरुद्ध माना जाएगा। यह फैसला खाद्दान संकट से निपटने के लिए किया गया है। दरअसल, कोरोना महामारी ने उत्तर कोरिया में भारी खाद्य संकट पैदा कर दिया है, जिसका नतीजा है कि लोगों में गुस्सा…
 22 February 2022
मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश की मान्यता देने के बाद सेना भेजने का आदेश कर दिया है। पुतिन ने रक्षा मंत्रालय को पूर्वी यूक्रेन…
 22 February 2022
मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देशों के रूप में मान्यता दे दी है। पुतिन ने डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश के तौर पर मान्यता…
 21 February 2022
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में सत्तारूढ़ वर्तमान सरकार पर सेना के प्रभाव की चर्चा की जाती रहती है वह अब पूरी तरह सच साबित होती दिख रही है। दरअसल, अब सरकारी संस्थाओं के खिलाफ उठने वाली आवाजों…
 21 February 2022
लंदन । इंग्लैंड के शाही परिवार की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। महारानी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं और उनमें 'ठंड लगने जैसे हल्के लक्षण' हैं। बकिंघम पैलेस…
 21 February 2022
मिन्स्क । यूक्रेन में बने युद्ध के हालात के बीच रूस ने भी अड़ियल रवैया अपना रखा है। रूस की सेनाएं बेलारूस में एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा ले रही थीं। यह अभ्यास 10 फरवरी को…
 21 February 2022
काठमांडू । नेपाल की सियसत में सब कुछ सामान्य नहीं है यहां सरकार ने विरोध के बीच रविवार को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की विवादास्पद मिलेनियम कॉर्पोरेशन चैलेंज (एमसीसी) परियोजना से जुड़े समझौते को संसद में…
Advt.