कोरोना मामले बढ़ने के बाद शंघाई में लाकडाउन

Updated on 28-03-2022 09:15 PM

शंघाई। चीन के फाइनेंशियल हब कहे जाने वाले शहर शंघाई में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के बाद लाकडाउन लगा दिया गया है। यहां लाकडाउन के चलते करीब ढाई करोड़ से अधिक लोग घरों में बंद हो गए हैं। इस लाकडाउन के बाद शहर की सड़के और बाजार पूरी तरह से सूनसान हो गए हैं।

यहां पर एक बार फिर से वही माहौल देखा जा रहा है जो कोरोना महामारी के पहले वर्ष में था। हांगपू नदी से लगते शहर में नौ दिनों का लाकडाउन लगाया है। इससे पहले सरकार यहां पर लाकडाउन लगाने को मना कर रही थी।

  कोरोना की शुरुआत वर्ष 2019 के अंत में चीन से ही हुई थी। हालांकि चीन ने दावा किया था कि उसने इस महामारी पर काबू पा लिया है, लेकिन इस वर्ष से लगातार चीन के विभिन् शहरों में कोरोना के मामलों में तेजी दर्ज की गई है। शंघाई में लगातार बढ़ते मामलों के बाद चीन ने एक बार फिर से बड़े पैमाने पर कोरोना की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस लाकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की सेवा छोड़कर अन् सभी को बंद किया गया है। सार्वजनिक परिवहन को भी बंद कर दिया गया है। शंघाई का प्रमुख डिज्नी थीम पार्क भी बंद किया जा चुका है।

 इस माह में ही चीन में 56 हजार से ज्यादा मामले सामने चुके हैं इनमें चीन के उत्तर पूर्वी जिलिन में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। चीन का कहना है कि वो जीरो कोविड पालिसी पर अमल करता है। इसलिए ही वो इसकी रोकथाम के लिए कड़े कदम भी उठा रहा है।

नियमों के उल्लंंघन पर यहां सजा तक का प्रावधान है। चीन में करीब 144,515 कोरोना के मामले हैं। यहां पर इसकी चपेट में आकर करीब साढ़े चार हजार से अधिक मरीजों की जान अब तक जा चुकी है। बीते 24 घंटे के दौरान चीन में 1219 मामले सामने आए हैं। इनमें जिलिन में 1086 और शंघाई में 50, लियोनिंग में 12 और हिलोंगजियांग में 10 मामले सामने आए हैं।

  अफ्रीका में बीते 24 घंटों के दौरान 2422 मामले सामने आए हैं। अफ्रीका के सेंटर फार डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन का कहना है कि इस महाद्वीप में कोरोना के मामले बढ़कर 11322887 हो गए हैं। इसी तरह से फ्रांस में 1486 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पाकिस्तान में रविवार को कोरोना के नए मामलों की संख्या 310 रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.