नोएडा एयरपोट पर ब्‍लैक स्‍कर्ट-वाइट शर्ट पहनकर आई नन्‍हीं 'पायलट' सफा, क्‍यूटनेस पर दिल हार गए पैसेंजर्स

Updated on 15-06-2026 12:45 PM
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया जाएगा। इस खास मौके पर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान उद्घाटन वाली उड़ान से लखनऊ जाएंगे। इसे लेकर किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। साथ ही अन्य यात्री भी नोएडा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने पर खुश नजर आए। इस दौरान पायलट की ड्रेस पहनकर आई छोटी बच्‍ची सफा ने सबका मन मोह लिया है। उसकी फोटो और वीडियो सामने आया है।

पायलट की काली और सफेद ड्रेस में सफा बहुत क्‍यूट लग रही थी। एयरपोर्ट पर मौजूद सभी यात्रियों की नजरें उस पर चली गईं। सफा ने एक कुर्सी पर फूल ले रखा था। उसने कई यात्रियों को फूल तोड़कर भी दिए। सफा की मां जुबेदा ने बताया कि हम लखनऊ से पहली फ्लाइट लेकर नोएडा आए हैं। अब यहीं से फ्लाइट लेकर अमृतसर जाएंगे। मैं इस पल को बहुत खास बनाना चाहती थी। मेरी इच्‍छा है कि सफा बड़ी होकर पायलट बने।


नोएडा से लखनऊ फ्लाइट से जाएंगे किसान

नोएडा एयरपोर्ट को जमीन देने वाले किसान भी लखनऊ के लिए इंडिगो की एक खास उड़ान से यात्रा करेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। एक किसान ने कहा, हमारे इलाके में एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना है। हम सीएम योगी और पीएम मोदी का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। इससे इलाके का विकास होगा, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह देश और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में से एक बनेगा। एक किसान ने कहा, हम इस पल का कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। सीएम योगी, पीएम मोदी और हमारे स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह की लगातार कोशिशों से आखिरकार यह पल आ ही गया। आज यहां बहुत खुशी और जश्न का माहौल है, जैसे कोई त्योहार हो।


हम पहली बार विमान से बाहर जा रहे हैं: किसान

एक अन्य किसान ने कहा, हम पहली विमान से बाहर जा रहे हैं। हमने इससे पहले कभी अपनी आंखों से विमान नहीं देखा था। हम किसान हैं और हमने इस उपलब्धि को हासिल करने में सरकार का सहयोग किया है। हम बहुत आभारी हैं कि हमारी जमीन का इस्तेमाल इस प्रोजेक्ट के लिए किया गया। हम सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हैं।


पहले हमें दिल्‍ली एयरपोर्ट जाना पड़ता था: यात्री

वहीं, बेंगलुरु जा रहे एक यात्री ने कहा, बहुत अच्छा लग रहा है। मैं बहुत खुश हूं कि बेंगलुरु की उड़ान शुरू हो गई है और ऐसा लग रहा है जैसे हमारे सपने सच हो रहे हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि जेवर से कोई उड़ान जल्द शुरू होगी। पहले हमें दिल्ली एयरपोर्ट जाना पड़ता था, जिसमें बहुत ज्यादा समय लगता था।


जेवर एयरपोर्ट पहुंचने में लगे 20 से 25 मिनट

एक अन्य यात्री ने कहा, जिस दिन से हमने टिकट बुक किया, हम उत्साहित थे। पहले दिल्ली एयरपोर्ट तक की यात्रा में काफी लंबा समय लगता था और ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या थी लेकिन अब यह हमारे लिए बहुत आसान हो गया है। आज हमें जेवर एयरपोर्ट पहुंचने में लगभग 20-25 मिनट लगे। एक अन्य यात्री ने कहा, बहुत अच्छा लग रहा है। पहली उड़ान मिलना बहुत अच्छा है। यह भी अच्छा रहा कि यहां आने में कोई परेशानी नहीं हुई। यहां कोई भीड़भाड़ नहीं है और यह हमारे लिए बहुत सुविधाजनक है क्योंकि हम नोएडा में रहते हैं।


बेंगलुरु जा रहे यात्री ने जताई खुशी

बेंगलुरु जा रहे एक अन्य यात्री ने कहा, मैं बेंगलुरु स्थित अपने घर जा रहा हूं। बहुत अच्छा लग रहा है। ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक ट्रैफिक और यात्रा का समय अब 30 मिनट से भी कम है, जो काफी सुविधाजनक है। यह एक नया एयरपोर्ट है और हमारा देश लगातार आगे बढ़ रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के दौरान प्रतापनगर और टांडा रोड के बीच नई मेमू यात्री ट्रेन सेवा और अन्य ट्रेन…
 08 September 2026
सीतामढ़ी: तस्कर शराब की सुरक्षित तस्करी के लिए नदी की धारा के सहारे शराब की खेप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में ले जा रहे थे। पूरा तरीका एकदम फिल्मी था,…
 08 September 2026
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 6…
 08 September 2026
दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम (MCD) ने पूरी दिल्ली में इमारतों की जांच के आदेश दिए हैं।MCD ने सभी जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों (बिल्डिंग) से…
 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
Advt.