जानापाव में तेंदुए का संदिग्ध अव्यस्था में शव मिला

Updated on 24-02-2022 05:58 PM

 भोपाल प्रदेश के इंदौर वनमंडल के जानापाव वनक्षेत्र में तेंदुए का संदिग्ध अव्यस्था में शव मिला है। तेंदुए के शव को देखकर वन अफसरों ने शिकार की आशंका जताई है। इसे लेकर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तेंदुए के पैरों के तीन नाखून और मूंछ के बाल गायब हैं। उसकी खाल का कुछ हिस्सा भी नहीं है। हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ में शनिवार को क्षेत्र में एक बकरी का शिकार होने का पता चला है।

 अब यह माना जा रहा है कि ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मारा है। फिलहाल तेंदुए का पोस्टमार्टम हो गया है। डाक्टरों ने सामान्य मौत नहीं बताई है। हालांकि शव का मानपुर रेंज ने अंतिम संस्कार कर दिया है।जंगल में बकरियां चराने गए कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए का शव देख वन विभाग को सूचना दी। पंद्रह दिन में आशापुरा और कालीकिराए के बाद जानापाव वनक्षेत्र में तेंदुए की मौत हुई है। परीक्षण करने के बाद नाखून-मूछों के बाल गायब मिले। इसके बाद अफसर तुरंत हरकत में गए। सीसीएफ एसएच मोहंता, डीएफओ नरेंद्र पंडवा भी पहुंचे।

 स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स भी सक्रिय हो चुका है। डाग स्क्वाड की मदद से एसटीएसएफ ने पूरे क्षेत्र में सर्चिंग की। सूत्रों के मुताबिक स्क्वाड क्षेत्र में दो घरों में जाकर रुक गया। यहां से पूछताछ के बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। संदिग्धों की माने तो तेंदुए ने शनिवार को बकरी का शिकार किया था। वन अफसर के मुताबिक, तेंदुए केमरने के बाद लोगों ने उसके अंग निकाले हैं। आशंका यह है कि तंत्रक्रियाओं के लिए अंगों को गायब किया है। माना यह भी जा रहा है कि तेंदुए को जहर देखकर मारा जा सकता है।

वैसे विसरा रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर के मुताबिक, तेंदुए की मौत तीन दिन पहले हुई है। गुरुवार को भी सुबह 5 बजे से एसटीएसएफ और मानपुर की टीम जंगल में छानबीन करने में लगी है। सुबह एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। रेंजर पीएस चौहान ने बताया कि तेंदुए की उम्र 7-8 वर्ष बताई जा रही है। शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। इसके चलते शिकार के बिंदुओं पर जांच चल रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.