भोपाल में मेट्रो के काम में फूटी कोलार लाइन, भीषण गर्मी में पुराने शहर की एक लाख से अधिक आबादी प्यासी

Updated on 30-05-2026 01:41 PM
भोपाल। शहर में जारी भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मेट्रो और एनएचएआई के निर्माण कार्य ने आम जनता की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को करोंद चौराहे के पास मेट्रो निर्माण के लिए की जा रही खोदाई के दौरान कोलार फीडर की मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप लाइन फूटते ही लाखों लीटर पानी सड़क पर बह गया और देखते ही देखते करोंद सहित आसपास के कई बड़े इलाकों की बत्ती गुल होने की तरह जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इस लापरवाही के कारण करीब एक लाख की आबादी को दिनभर पानी के लिए तरसना पड़ा, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है।बिना प्लानिंग काम पर भड़के मंत्री

घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद मेट्रो प्रबंधन, एनएचएआइ, जिला प्रशासन और नगर निगम के आला अधिकारियों को आड़े हाथों लिया और जमकर फटकार लगाई। मंत्री सारंग ने अधिकारियों से दो टूक शब्दों में कहा कि बिना किसी ठोस प्लानिंग और अन्य विभागों से तालमेल किए बिना खोदाई का काम बिल्कुल न किया जाए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि जब तक पाइप लाइन पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती, तब तक प्रभावित इलाकों में नगर निगम के टैंकरों के जरिए पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए।

इन इलाकों में मचा हाहाकार

पाइप लाइन टूटने की वजह से एलआइजी, नारियलखेड़ा, पिंजोमल, चौकसे नगर, जेपी नगर, आरिफ नगर, डीआईजी चौराहा, रेशम केंद्र और टीला जमालपुरा जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पानी की किल्लत हो गई है। आरिफ नगर और बैरसिया रोड क्षेत्र में 400 एमएम व्यास की डीआइ लाइन क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में दो दिन बाद भी सप्लाई पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है।

15 दिनों में 14 बार टूटी लाइनें

अयोध्या नगर से शुरू हुआ पाइप लाइन टूटने का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। निर्माण एजेंसियां नगर निगम से बिना तालमेल किए आनन-फानन में बुलडोजर से खोदाई करवा रही हैं, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

अधिकारियों का क्या कहना

अयोध्या बायपास रोड, भानपुर, करोंद और आरिफ नगर में हुई इस क्षति की भरपाई के लिए निगम ने सख्त कदम उठाया है। पूर्व में हुए नुकसान का हर्जाना नोटिस पहले ही थमाया जा चुका है और इस नए फाल्ट के लिए भी मेट्रो प्रशासन को हर्जाना वसूली का नोटिस देने की तैयारी कर ली गई है। फिलहाल निगम की टीमें देर रात तक सुधार कार्य में जुटी रहीं।

उदित गर्ग, अधीक्षण यंत्री, ननि



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.