बिना फैंस के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे कोहली

Updated on 27-02-2022 06:32 PM

मुंबई भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 4 मार्च को मोहाली में खेला जाएगा। जो पूर्व कप्तान विराट कोहली के टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट मैच होगा। मार्च को होने वाला यह टेस्ट मैच बिना दर्शकों के खेला जाएगा, यानि पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में फैंस को प्रवेश नहीं मिल पाएगा।

 पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ दीपक शर्मा ने कहा, भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट बिना किसी दर्शक के बंद स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत-श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच मोहाली में होगा और दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।

 कोहली टेस्ट मैचों में पहली बार भारत की अगुवाई कर रहे रोहित शर्मा के नेतृत्व में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले है। कोहली ने 99 टेस्ट में 50.39 की औसत से 7962 रन बनाए हैं, जिसमें 27 शतक उनके नाम दर्ज है। 

बता दें कि कोहली श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेल रहे हैं, उन्हें बायोबबल से ब्रेक दिया गया है। कोहली के अलावा पंत भी टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। भारत के पूर्व कप्तान कोहली ने साउथ अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट सीरीज में हार के बाद कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद रोहित शर्मा को भारत का टेस्ट कप्तान बनाया गया है। रोहित अब भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करने वाले हैं। कोहली आईपीएल में भी कप्तानी नहीं करने वाले हैं। कोहली ने पहले कहा था कि टी20 विश्व कप सबसे छोटे प्रारूप में भारत के कप्तान के रूप में उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। इसके बाद उन्होंने आईपीएल की कप्तानी छोड़ने की भी घोषणा कर दी थी। इसके बाद उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया और फिर उन्होंने टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
 06 March 2026
वाशिंगटन: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 06 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल…
 06 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया। 250 से ज्यादा रन बनाने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
 05 March 2026
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
Advt.