गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में पेंट्री स्टाफ पर चाकू से हमला, अवैध भोजन सप्लाई बंद होने पर उपजी रंजिश, 4 आरोपियों पर केस दर्ज

Updated on 13-07-2026 12:51 PM
भोपाल। ट्रेनों में अवैध भोजन सप्लाई करने वाले वेंडरों की बढ़ती दखल अब यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19490) में पेंट्रीकार कर्मचारियों पर हुए चाकू हमले की जांच में सामने आया है कि पूरी घटना अवैध भोजन सप्लाई बंद किए जाने की रंजिश का परिणाम थी। जीआरपी भोपाल ने चार आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर संयुक्त टीम गठित की है।

सूचना मिलते ही रोकी गई ट्रेन

घटना शनिवार को कोच एस-5 में भदभदा और सूखी सेवनिया स्टेशनों के बीच हुई। सूचना मिलते ही चीफ यार्ड मास्टर निशातपुरा से समन्वय कर ट्रेन को शाम 4:55 बजे निशातपुरा स्टेशन पर रोका गया। यहां घायल पेंट्री कर्मचारियों आनंद कुमार (31), विजय कुमार (47) और किशन सिंह (26) को उतारकर हमीदिया अस्पताल भेजा गया। विजय कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती किया गया, जबकि दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

भोजन सप्लाई बंद होने पर हुआ विवाद

जांच में सामने आया कि बैरागढ़ स्थित बेस किचन से जितेंद्र खटीक पिछले करीब एक वर्ष से ट्रेन की साइड पेंट्री में भोजन की सप्लाई कर रहा था। यात्रियों की लगातार शिकायतों के बाद पेंट्री ठेकेदार ने उससे भोजन लेना बंद कर दिया और 11 जुलाई से बीना स्थित आरआर से भोजन मंगाना शुरू कर दिया।

इसी बात से नाराज होकर जितेंद्र खटीक और उसके साथियों ने 10 जुलाई को संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर पेंट्री स्टाफ के साथ विवाद और मारपीट की थी। इस मामले में आरपीएफ ने उसी दिन प्रकरण दर्ज किया था।

ट्रेन में चढ़कर किया हमला

अगले दिन आरोपित बीना स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए और पेंट्री कर्मचारियों पर दोबारा जबरन भोजन लेने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर पहले कहासुनी हुई और फिर चाकुओं से हमला कर दिया गया।

जांच के दौरान पेंट्री स्टाफ ध्रुव कुमार के बयान भी दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेन की साइड पेंट्री का संचालन एमएस अंबुज रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के ठेकेदार राधारमण के अधीन होता है। जीआरपी ने चार आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त टीम लगातार दबिश दे रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.