कौशल परिवार कैटरीना से शादी के बाद से बेहद खुश

Updated on 02-04-2022 04:27 PM

मुंबई बालीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ कौशल परिवार की दुल्हन बन चुकी हैं। पूरा कौशल परिवार शादी के बाद से बेहद खुश है। ये बात हम खुद नहीं कह रहे हैं। कैटरीना कैफ के देवर यानी विक्की कौशल के भाई सनी कौशल  ने इस बात को खुद कबूल किया है।

उन्होंने बताया कि कैसे उनकी परजाई के आने के बाद घर का माहौल काफी खुशनुमा है। हाल ही में उन्होंने भाई विक्की कौशल और भाभी कैटरीना कैफ को लेकर खुलकर बात की।

सनी कौशल भी अपने भाई विक्की कौशल की तरह हैं, जो अपनी पसर्नल लाइफ को मीडिया के सामने लाने से बचते हैं। इस बातचीत के दौरान जब उनसे उनकी परजाई जी यानी भाभी कैटरीना के बारे में सवाल किया गया तो प्यारी सी मुस्कान के साथ उन्होंने भाभी कैट को लेकर पूछे गए सवालों को नाप तोलकर जवाब दिए। सनी ने भाभी कैटरीना कैफ के साथ अपनी इक्वेशन के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि दोनों की इक्वेशन बहुत अच्छी है। वह बहुत अच्छी और पॉजिटिव पर्सन हैं।

 वह हमारी फैमिली में एक पॉजिटिव एनर्जी की तरह आई हैं। परिवार में एक नए सदस्य का आना काफी सुखद एहसास है। वह काफी सिंपल हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने आगे ये भी खुलासा किया कि वो थोड़े अभिभूत थे, क्योंकि वह उन्हें पहले नहीं जानते थे। लेकिन आखिर में हर कोई इंसान ही है।सनी कौशल ने कैटरीना की पहली रसोई और उस दौरान बनाए गए हलवे की कहानी को बयां किया।

 जब उनसे पूछा गया कि आपने कैट के हाथ का हलवा खाया था तो उन्होंने जवाब दिया और कहा, ‘हां मैंने खाया था। लेकिन तब मैं शहर में नहीं था पर मां ने मेरा लिए थोड़ा हलवा रखा दिया था, मैंने वापस आकर खाया जो काफी टेस्टी था।नुसरत भरूचा ने भी कैटरीना की काफी तारीफ की और बताया कि वह कितनी वॉर्म हैं।

उन्होंने एक किस्सा याद करते हुए बताया कि जब वह  इंडस्ट्री में नई-नई आई थीं तब एक पार्टी के दौरान उनकी मुलाकात कैट के साथ हुई थी। नुसरत ने कहा, ‘वह मुझे दूर से देख रही थीं और मैं भी उन्हें देख रही थी और दिल कह रहा था जैसे ओएमजी, कैटरीना सामने थीं और उन्होंने मुझे देखा और बुलाया, कहा- इधर आओ।

 वह काफी वॉर्म है।बता दें कि सनी कौशल  बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में लगे हैं। जल्द वह एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के साथ फिल्महुड़दंगमें नजर आएगे। फिल्म में सनी कॉलेज स्टूडेंट के रोल में हैं, जो 90 के दशक में इलाहाबाद पर फिल्माई गई कहानी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.