'कश्मीरा मेरे पैरों में गिर गई', सुनीता ने बताया कैसे खत्म हुई भांजे कृष्णा से अनबन, कहा- उसे पालकर बड़ा किया

Updated on 01-07-2026 01:55 PM
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने अपनी मामी सुनीता आहूजा के साथ सालों से चले आ रहे पारिवारिक झगड़े को खत्म कर दिया। अप्रैल में, जब गोविंदा की पत्नी सुनीता कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स' में आईं, तो दोनों ने एक-दूसरे से माफी मांगी और भावुक होकर फिर से मेल-मिलाप किया। अब सुनीता ने बताया है कि कश्मीरा ने ही पहल करके रिश्ते को सुधारा और यह भी माना कि सालों पहले उनसे क्या गलती हुई थी।

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप सच या सजा' की कंटेस्टेंट सुनीता, माधुरी ग्रोवर और आकांक्षा चौधरी से बात करती नजर आईं। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच सुलह कैसे हुई। सुनीता ने ये भी कहा कि 'लाफ्टर शेफ्स' शो में उन्हें स्क्रिप्ट मिली थी, जो राइटर ने लिखी थी। उन्हें वैसा ही बोलना था।

सुनीता ने बताया पैरों में गिरी कश्मीरा

सुनीता ने कहा, 'लाफ्टर शेफ्स पे मैं गई ना, तो कृष्णा और मेरा पैच अप हुआ 14-15 साल बाद। मैंने उसके बच्चों को भी नहीं देखा था, वो 9 साल के हो गए। जबकि मैंने उसको पाल-पोसकर बड़ा किया। लेकिन कश्मीरा एक प्यारी लड़की है, प्यार पर गिरके रो-रोकर माफी मांगी। मैं भी रोने लगी, 14 साल बाद मैं उन्हें देख रही थी। कश्मीरा मेरे पैरों में गिर गई और बोली, 'सॉरी मेरे से गलती हो गई।' और रोने भी लगी।'

कृष्णा और गोविंदा के बीच अनबन

कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच अनबन तब शुरू हुई जब एक्टर को टेलीविजन पर कृष्णा के मजाक बुरे लगे। सुनीता आहूजा ने भी कृष्णा और उनके परिवार से दूरी बना ली। कहा जाता है कि वह कश्मीरा शाह के एक पुराने ट्वीट से नाराज थीं, जिसमें पैसों के लिए डांस करने वाले लोगों का जिक्र था और उन्हें लगा कि यह बात गोविंदा के लिए कही गई थी।


गोविंदा ने भी कृष्णा को किया माफ

समय के साथ दोनों तरफ से सार्वजनिक बयानों के कारण तनाव बढ़ता गया। कृष्णा ने एक बार आरोप लगाया कि गोविंदा अस्पताल में उनके बच्चों से मिलने नहीं आए, जबकि गोविंदा ने उन्हें बेईमान बताया, जिससे यह झगड़ा सुर्खियों में बना रहा। 2024 में, सुनीता ने तो यहां तक कहा कि उन्होंने कपिल शर्मा के शो में जाने से इसलिए परहेज किया क्योंकि उसमें कृष्णा थे। हालांकि, हाल ही में, जब गोविंदा के पैर में गलती से गोली लग गई, तो कृष्णा और कश्मीरा उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे, जिससे उनके बीच लंबे समय से चले आ रहे झगड़े के खत्म होने का हिंट मिला।


'लॉक अप 2' के कंटेस्टेंट्स, कहां देखें शो?

'लॉक अप: सच या सजा' सीजन 2 शुरू हो चुका है, जिसमें सुनीता आहूजा, राम कपूर, शिवांगी जोशी, आकांक्षा चौधरी, हर्षद चोपड़ा, योगेश रावत, रियाज अली, धीरज धूपर, श्रेया कालरा, आकांक्षा चमोला, श्रेष्ठा अय्यर और सूफी मोतीवाला जैसे कंटेस्टेंट शामिल हैं। यह शो नेटफ्लिक्स पर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे स्ट्रीम होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
 04 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…
 04 September 2026
धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त सिनेमाघरों में खूब रंग बिखेरा है। नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।…
 04 September 2026
फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म…
 04 September 2026
फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सामन्य परिवार से आते हुए भी मेहनत और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम मोहन जोशी…
Advt.