भिंड में कांग्रेस की जन आक्रोश सभा में कमलनाथ बोले-

Updated on 24-02-2022 05:47 PM

भोपाल भिंड में कांग्रेस के पीसीसी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस की जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए कही कि कांग्रेस का साथ मत दो। कमलनाथ का साथ मत दो। सच्चाई का साथ दो। सच्चाई पहचान लो। प्रदेश का मुख्य मंत्री शिवराज स्वयं को किसान हितौषी बताता है।

 पूरे प्रदेश का किसान पीडि़त शोषित है। किसान को ठगा जा रहा है। युवा बेरोजगार है। महिलाएं पीडि़त है। ऐसी है प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सरकार। ये कार्यक्रम बुधवार को राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि शिवराज पहले 17 साल का हिसाब दें।

मैं कांग्रेस शासन का पंद्रह महीने का हिसाब देने के लिए तैयार हूं। उन्होंने ऐसा प्रदेश कांग्रेस को सौंपा था जिसमें महिला, नौजवान किसानों पीडि़त था। कांग्रेस को ऐसे प्रदेश को सौंपा गया था जिसे पटरी पर लाने के लिए कांग्रेस को पंद्रह महीने मिले हैं। इन पंद्रह महीनों में ढाई महीने आचार संहिता और चुनाव में निकल गए थे।

कमल नाथ ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की पहचान इन्होंने माफिया से बनाई, मैने माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ा, तो कौन सा पाप किया। कमल नाथ ने कहा कि रेत का काम ठेकेदारों को नहीं, बल्कि अंचल के नौजवानों को ही मिलना चाहिए।  शिवराज सिंह तो झूठ को भी शर्मा देते हैं। कमल नाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूछते हैं कि 70 साल में क्या किया तो सुनो आप जिस स्कूल में गए वो कांग्रेस ने ही बनवाए हैं।

उन्होंने कहा कि 19 माह चुनाव को बचे हैं, फिर जनता फैसला करेगी। कमल नाथ ने जनता से कहा कि कांग्रेस का साथ नहीं देना, बल्कि भविष्य सुरक्षित रखना चाहते हो तो सच्चाई का साथ देना। वहीं रैली को संबोधित करते हुए युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि किसी के बाप में दम नहीं, जो 2023 में कांग्रेस को सत्ता में आने से रोक लगे। आक्रोश रैली को अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी संबोधित किया।

धड़ों में बटी कांग्रेस एक छत के नीचे नजर आई

 जिले में लंबे अर्से बाद जन आक्रोश रैली के माध्यम से यह पहला मौका था, जब धड़ों में बटी रहने वाली कांग्रेस एक नजर आई। लहार विधायक पूर्व मंत्री डा. गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह और पूर्व विधायक हेमंत कटारे एक साथ मंच पर नजर आए। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर गांव-गांव और नगर के हर वार्ड के लोगों में आक्रोश है।

मुख्यमंत्री सबसे बड़े झूठा

पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सबसे बड़े झूठा है। उनकी करनी और कथनी में अंतर है। उन्होंने इस मोके पर स्थानीय मुद्दे पर भी बोले और कहाकि सैनिक स्कूल, चंबल क्वांरी की बीहड़ों में स्थापित होना था उसे ग्वालियर के नेता शहर के नजदीक ले गए। पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने स्थानीय लोगों को पुलिस सैना में भर्ती जैसे मुद्दे का उठाया और बीजेपी को घेरा। पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने मंच से कहा कि बीजेपी के शासन में जिले के युवाओं पर अत्याचार हो रहा है। बोर्ड परीक्षा से कलेक्टर ने कई सैकंड़ा परीक्षार्थियां को वंचित करवा दिया है। बोर्ड से पौने दस बजे तक का टाइम परीक्षा केंद्र पर बैठने का निर्धारित था। कलेक्टर ने पौने नौ बजे ही प्रवेश प्रतिबंध कराया। उन्होंने ब्राह्मण दलितों पर होने वाले अत्याचार की बात भी कही।

जीत दिलाने का संकल्प

कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने कांग्रेस की गतिविधियों पर प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष रूपरेखा रखी और आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर जीत दिलाने का संकल्प दोहराया। युवक कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया ने कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया और कहा कि जनता का साथ मिल जाए तो किसी में दम नहीं कि कांग्रेस की सरकार बनाने से कोई रोक सके। इस मौके पर वरिष्ठ नेता बालेंदु शुक्ला, गोहद विधायक मेवाराम जाटव समेत अन्य बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नेतागण मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.