झूलन सर्वाधिक विकेटों के मामले में फुलस्टन की बराबरी पर आयीं

Updated on 10-03-2022 07:32 PM

हैमिल्टन भारतीय टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी महिला विश्व कप क्रिकेट मुकाबले में एक विकेट लेने के साथ ही एक अहम उपलब्धि हासिल की है। झूलन अब सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रुप से ऑस्ट्रेलिया की लिन फुलस्टन की बराबरी पर गयी हैं। गौरतलब है कि फुलस्टन ने साल 1982 से 1988 के बीच 39 विकेट लिए थे। वहीं झूलन के भी अब 39 विकेट हो गये हैं।

झूलन ने पारी के अंतिम ओवर में केटी मार्टिन को आउट कर फुलस्टन की बराबरी की। झूलन अब महिला विश्व कप इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं हैं। झूलन ने शुरुआती मैच में भी पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट लिए थे।

साल 2005 से दो दशकों के अपने करियर में झूलन ने पांच महिला विश्व कप मुकाबले खेले हैं जिसमें उसने 39 विकेट लिए हैं। इस मैच में पूजा वस्त्राकर ने चार जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो विकेट लेकर मेजबान कीवी टीम को 9 विकेट पर 260 रनों पर ही रोक दिया। इस मैच में पूजा के पास हैट्रिक का अवसर था पर वह बना नहीं पायीं। मेजबान टीम की ओर से एमी सैटरथवेट और अमेलिया केर ने 75 और 50 रन बनाये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.