रूस में 'चाणक्‍य' जयशंकर तो चीन में अजीत डोभाल, एक्‍शन में भारतीय कूटनीति के दो दिग्‍गज, जानें प्‍लान

Updated on 24-08-2026 01:08 PM
मॉस्को/बीजिंग: भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल सोमवार को बीजिंग जा रहे हैं। वे भारत और चीन के स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव्स के बीच सीमा विवाद पर बातचीत के 25वें दौर में हिस्सा लेंगे। यह बातचीत नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स (BRICS) समिट के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के संभावित भारत दौरे से ठीक पहले हो रही है। हालांकि शी जिनपिंग के दौरे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अधिकारियों को उम्मीद है कि वे इसमें शामिल होंगे। इससे शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात का मौका भी मिल सकता है।

दूसरी तरफ विदेश मंत्री एस जयशंकर इस समय मॉस्को में भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (IRIGC-TEC) के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने रूस के उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ द्विपक्षीय आर्थिक, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर गहन चर्चा की है। कूटनीतिक सूत्रों के मुताबिक जयशंकर की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी एक अहम मुलाकात संभव है।

मास्को से बीजिंग तक भारत की कूटनीतिक हलचल

रिपोर्ट के मुताबिक सीमा वार्ता के लिए भारत के स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव अजीत डोभाल मंगलवार को अपने चीनी समकक्ष, पोलित ब्यूरो सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात करेंगे। लंबे समय से चल रहे सीमा विवाद के अलावा, इस बातचीत में दोनों देशों के बीच व्यापक द्विपक्षीय संबंधों, रिश्तों को स्थिर करने की दोनों पक्षों की कोशिशों और अगले महीने शी जिनपिंग के भारत दौरे की संभावना पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

अजीत डोवाल की बीजिंग यात्रा से ठीक पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक बार फिर भारत का रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता ही चीन के साथ सामान्य द्विपक्षीय संबंधों की प्राथमिक शर्त है। साल 2020 में गलवान घाटी की घटना के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में भारी तनाव आया था जिसे बीते कुछ महीनों में कूटनीतिक और सैन्य स्तर की बातचीत से पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है।
अक्टूबर 2024 में रूस के कजान में ब्रिक्स समिट के दौरान पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात ने रिश्तों को धीरे-धीरे और लगातार सामान्य बनाने का रास्ता साफ किया। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी की पिछली मुलाकात पिछले साल अगस्त में हुई थी। चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट के दौरान हुई इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने 'आपसी रिश्तों में सकारात्मक गति और लगातार हो रही प्रगति का स्वागत किया' था और 'इस बात को फिर से दोहराया कि दोनों देश विकास में साझेदार हैं प्रतिद्वंद्वी नहीं और उनके मतभेदों को विवादों में नहीं बदलना चाहिए।'

सितंबर में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन पर टिकीं निगाहें

भारत इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसका आयोजन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होगा। इस बात की मजबूत संभावना जताई जा रही है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने नई दिल्ली आएंगे। अगर ऐसा होता है तो पिछले सात सालों में शी जिनपिंग का यह पहला भारत दौरा होगा।

ब्रिक्स से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक अलग द्विपक्षीय बैठक भी हो सकती है जिसके लिए अजीत डोवाल की मौजूदा बीजिंग यात्रा जमीन तैयार कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के आने वाले दिनों में मध्य एशिया दौरे और नई दिल्ली में पुतिन-जिनपिंग की संभावित मौजूदगी का मतलब है कि भारत पश्चिमी देशों और पूर्वी ब्लॉक के बीच एक मजबूत संतुलन बनाकर चल रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
 04 September 2026
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए स‍िरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्‍ते हैं और इसी वजह से…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
 31 August 2026
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…
Advt.