अय्यर की शानदार पारी से भारत ने बनाये 252, श्रीलंका 86/6

Updated on 13-03-2022 08:25 PM

बेंगलुरु श्रेयस अय्यर की शानदार पारी की सहायता से भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां मेहमान टीम श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में 252 रन बनाये।  दिन रात्रि के इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और टीम के अन्य बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ उम्मीद के अनुसार पदर्शन नहीं कर पाये।

 इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी पलटवार करते हुए दिन का खेल समाप्त होने के समय तक श्रीलंकाई पारी के छह विकेट 86 रनों के अंदर ही गिरा दिये। दिन का खेल समाप्त होने समय  निरोशन डिकवेला 13 और लासिथ इमबुलदिनिया 0 रन बनाकर क्रीज पर थे।

श्रीलंकाई टीम की पहली पारी की शुरूआत भी खराब रही। भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने श्रीलंकाई ओपनर कुशल मेंडिस को 2 रन पर श्रेयस के हाथों कैच आऊट करा दिया।बुमराह के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने श्रीलंकाई कप्तान करुणारत्ने को चार रन पर ही आउट कर दिया। इसके बाद शमी ने डीसिल्वा को 10 रन पर आउट कर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा दिया।

बुमराह ने इसके बाद लाहिरु थिरमाने को भी 8 रन पर ही आउट कर दिया। भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अंतिम क्षणों में अनुभवी बल्लेबाज एंजिलो मैथ्यूज को विकेट लिया। मैथ्यूज ने 85 गेंदों पर 43 रन बनाए। इस मैच से वापसी कर रहे अक्षर पटेल ने असलांका को केवल 5 रन ही आउट कर दिया।

इससे पहले भारतीय पारी के दौरान रविन्द्र जडेजा नाकाम रहे और 4 रन बनाकर आउट हो गये। ऋषभ पंत 39 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। अय्यर ने अच्छी बल्लेबाजी कर भारतीय टीम को संभाला। अय्यर ने शानदार अर्धशतक लगाया।

कप्तान रोहित शर्मा भी इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाये और 15 रनों पर ही आउट हो गये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.