यूपी में दुकान खाली करवाने के लिए मालिक का बेरोजगार होना जरूरी नहीं - सुप्रीम कोर्ट

Updated on 05-03-2022 07:02 PM

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि यूपी शहरी भवन (किराया और बेदखली विनियमन) कानून, 1972 की धारा 21(1)() के तहत वास्तविक जरूरत के आधार पर दुकान खाली कराने की मांग करने के लिए मकान मालिक के बेरोजगार होने की आवश्यकता नहीं है। जस्टिस यूयू ललित की पीठ ने कहा कि यह प्रावधान केवल इतना ही कहता है कि मकान मालिक की जरूरत वास्तविक होनी चाहिए। इसमें यह कहीं नहीं कहा गया है कि ये कार्यवाही करने के लिए मकान मालिक का बेरोजगार होना जरूरी है, तब ही वह इस धारा के तहत अर्जी दे सकता है।

कोर्ट ने कहा कि तथ्य दर्शाते हैं कि एक दुर्घटना में अपीलकर्ता का एक पैर खराब हो गया था। वह वास्तव में चाहता था कि उसका बेटा कुछ व्यवसाय शुरू करें। दुकान के अलावा उसके पास और कोई संपति नहीं थी। पीठ ने हाईकोर्ट के फैसले को खारिज करते हुए अपीलीय अथॉरिटी के आदेश को बहाल कर दिया और कहा कि हाईकोर्ट का रिट अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करते हुए अपीलीय अथॉरिटी के तथ्यों की खोज के आदेश से छेड़छाड़ करना उचित नहीं था।

पीठ ने दुकान खाली करने के लिए किरायेदार को 31 दिसंबर तक का समय दिया, लेकिन कहा कि वह तीन हफ्ते में कोर्ट में शपथपत्र देंगे कि दुकान को तय समय में खाली कर दिया जाएगा। इस बीच वह किराया नियमित रूप से देते रहेंगे और कोई बकाया नहीं रखेंगे। तीन हफ्ते में शपथपत्र नहीं देने पर दुकान खाली करने का आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो जाएगा।

 मकान मालिक ने ज्वालापुर (हरिद्वार) में किरायेदार के कब्जे वाली दुकान को खाली कराने की मांग करते हुए एक अर्जी दाखिल की थी, उसके बेटे के लिए काम-धंधा शुरू करने के वास्ते दुकान की आवश्यकता है। किराया प्राधिकारी ने इस आवेदन को अस्वीकार कर दिया। लेकिन अपीलीय अथॉरिटी ने अपील स्वीकार कर ली और किरायेदार को दुकान खाली करने का आदेश दिया।

आदेश के खिलाफ किराएदार ने संविधान के अनुच्छेद 227 के तहत उत्तराखंड हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने अपीलीय अथॉरिटी के फैसले को पलट दिया और कहा कि मकान मालिक का बेटा जिसके लिए दुकान खाली करने की मांग की गई थी, वह आयकर चुकाता है और और उसकी 1,14,508 रुपया आय प्रति वर्ष है। इसलिए वह बेरोजगार व्यक्ति नहीं था। साथ ही हाईकोर्ट ने पाया कि किराया कानून की धारा 21(1)() के तहत आवेदन को सुनवाई योग्य नहीं माना जा सकता। यह किराया कानून उत्तराखंड में भी लागू है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.