राजस्थान के मंत्री किरोड़ी मीणा के खिलाफ क्या हो रही कोई साजिश ?ACB की FIR पर बाबा की नाराजगी की वजह जानिए

Updated on 20-06-2026 01:11 PM
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत में ना भूचाल आ गया। मंत्री किरोड़ी अचानक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के मुख्यालय जा पहुंच धमके। यहां इस दौरान डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने एसीबी पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद से प्रदेश की सियासत उफान पर है। पूरे मामले में कांग्रेस ने किरोड़ी और एसीबी को घेरते हुए सवाल पूछा है।


'डॉक्टर' और 'मंत्री' शब्दों पर क्यों भड़के किरोड़ी लाल?

उल्लेखनीय है कि इस पूरे विवाद की जड़ में है राजस्थान राज्य बीज निगम (RSSC) से जुड़ा 2.43 करोड़ रुपये का घूसकांड है, जिसमें एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले दिनों निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर को गिरफ्तार किया था। एसीबी ने अधिकारी के भतीजे और बाद में खुद निदेशक को रंगे हाथों दबोचा था। इसके बाद जो एफआईआर दर्ज हुई और मीडिया में खबरें आईं, उनमें सांकेतिक रूप से 'एक डॉक्टर'** और 'एक मंत्री' की संलिप्तता का जिक्र किया गया। यही बात किरोड़ी लाल मीणा को आहत कर गई है।

एसीबी स्पष्ट करें, ये मंत्री और डॉक्टर कौन ?

किरोड़ी का कहना है कि वे खुद एक क्वालिफाइड डॉक्टर भी हैं और वर्तमान में कृषि व बागवानी मंत्री भी हैं, जिसके अधीन यह विभाग आता है। एसीबी दफ्तर पहुंचे किरोड़ी लाल ने बेहद तल्ख लहजे में कहा कि 'अगर इस एफआईआर में 'डॉक्टर' या 'मंत्री' के रूप में मेरा नाम है, तो एसीबी मुझे तुरंत गिरफ्तार करे। और अगर मैं नहीं हूं, तो अपनी लक्ष्मण रेखा पार न करे। उनका कहना है कि ACB को जनता के सामने यह साफ करना चाहिए कि एफआईआर में किस 'डॉक्टर' और 'मंत्री' की बात है। किरोड़ी ने एफआईआर की भाषा पर घोर आपत्ति जताई है और तुरंत लिखित स्पष्टीकरण जारी करने के लिए कहा है। उनका कहना है कि एक गहरी साजिश के तहत मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। इतना ही उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से इस पूरे मामले की जांच राजस्थान हाईकोर्ट के किसी सीटिंग जज से कराने की मांग तक कर डाली है।

अपनों से ही क्यों घिरे 'बाबा'?

राजस्थान में बीजेपी वर्तमान में सत्ता में है। लेकिन फिर भी एसीबी के शब्दों से आहत होकर खुद मंत्री किरोड़ी को एसीबी पहुंचना और मीडिया के समक्ष बयान देना। ये बातें स्षष्ट कर रही है कि उनकी मन में कुछ टीस है। चर्चाएं यह भी हैं कि सरकार के भीतर ही एक धड़ा किरोड़ी लाल मीणा की इस आक्रामक शैली और बढ़ती राजनीतिक ताकत को सीमित करने के लिए इस पूरे घटनाक्रम को हवा दे रहा है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है. ये तो जांच का विषय है।

'एंटी-करप्शन' वाले नैरेटिव लगा बड़ा झटका

इधर, इस पूरे मामले में राजनीतिक पंड़ितों का यह भी मानना है कि किरोड़ी लाल मीणा की नाराजगी की वजह सिर्फ एफआईआर के शब्द नहीं हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से किरोड़ी लाल मीणा प्रदेश में नकली बीज और खाद माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ खुद फील्ड में उतरकर छापेमारी कर रहे थे। लेकिन इस बीच, उन्हीं के अधीन आने वाले निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई और अन्य का एसीबी ट्रैप में फंसना, किरोड़ी लाल मीणा के 'एंटी-करप्शन' वाले नैरेटिव को बड़ा झटका दे गया।

डोटासरा और गहलोत ने बोला तीखा हमला

इस पूरे मामले को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने सरकार और किरोड़ी लाल मीणा को चौतरफा घेर लिया है। पीसीसी चीफ डोटासरा ने सीधे आरोप लगाया कि किरोड़ी लाल मीणा जो छापेमारी कर रहे थे, वह दरअसल व्यापारियों में खौफ पैदा करने और करीब 500 करोड़ रुपये की वसूली का एक सुनियोजित सिंडिकेट था। डोटासरा ने सवाल उठाया कि जो अधिकारी घूसकांड में पकड़े गए हैं, वे मंत्री जी के साथ उनकी हर रेड में साथ घूम रहे थे। यह बिना राजनीतिक संरक्षण के मुमकिन नहीं है। हालांकि इस मामले में मंत्री मीणा ने डोटासरा पर मानहानि की चेतावनी भी दी है।

अशोक गहलोत ने भी उठाया सवाल

इधर, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी इस बहाने भजनलाल सरकार की कानून व्यवस्था और आंतरिक खींचतान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जब सरकार के कैबिनेट मंत्री ही अपनी ही पुलिस और जांच एजेंसियों (ACB) पर साजिश रचने के आरोप लगा रहे हैं और धरने पर बैठ रहे हैं, तो साफ है कि राजस्थान में प्रशासनिक नियंत्रण पूरी तरह खो चुका है और सरकार के भीतर 'ऑल इज नॉट वेल' की स्थिति है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के दौरान प्रतापनगर और टांडा रोड के बीच नई मेमू यात्री ट्रेन सेवा और अन्य ट्रेन…
 08 September 2026
सीतामढ़ी: तस्कर शराब की सुरक्षित तस्करी के लिए नदी की धारा के सहारे शराब की खेप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में ले जा रहे थे। पूरा तरीका एकदम फिल्मी था,…
 08 September 2026
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 6…
 08 September 2026
दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम (MCD) ने पूरी दिल्ली में इमारतों की जांच के आदेश दिए हैं।MCD ने सभी जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों (बिल्डिंग) से…
 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
Advt.