शहबाज शरीफ की X पोस्ट क्या अमेरिका लिख रहा? ईरान संकट पर लिखा ड्राफ्ट संदेश, उड़ रहा मजाक

Updated on 08-04-2026 12:03 PM
इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान में तनाव के बीच खुद को चौधरी दिखाने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पोल खुल गई है। शहबाज शरीफ की एक ऑनलाइन पोस्ट सामने आई है, जिससे ईरान संकट में पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। यह हुआ शहबाज की X पर एक पोस्ट के बाद, जिसे तत्काल एडिट कर दिया गया। लेकिन इस एडिट ने लोगों को ध्यान तेजी से खींचा और अब इसे लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का मजाक उड़ रहा है।

शरीफ ने मंगलवार को ट्रंप के सीजफायर के ऐलान से पहले एक्स पर एक पोस्ट किया था। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने इसमें ट्रंप से ईरान पर अपनी हमले की समय सीमा बढ़ाने और कूटनीति को मौका देने की अपील की थी। शरीफ ने लिखा, कूटनीति को अपना रास्ता तय करने देने के लिए, मैं राष्ट्रपति ट्रंप से समय सीमा को दो सप्ताह के लिए बढ़ाने का विनम्र अनुरोध करता हूं। इसी पोस्ट में उन्होंने ईरान से होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का आग्रह भी किया।

पोस्ट की एडिट हिस्ट्री ने खोली पोल

लेकिन जल्द ही यूजर्स का ध्यान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की पोस्ट की एडिट हिस्टी पर चला गया, जिससे पता लगता है कि उनकी इस पोस्ट को किसी दूसरे ने तैयार किया है। इस पोस्ट में अमेरिका की अहम हस्तियों को टैग किया गया था, जिसमें राष्ट्रपति ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, मध्य पूर्व के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो शामिल थे।
दिलचस्प बात है कि शहबाज शरीफ की पोस्ट के पहले के वर्जन का जो स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है, उस पर लिखा है- 'ड्राफ्ट- पाकिस्तान के पीएम का एक्स पर मैसेज'। मैसेज की एडिट हिस्ट्री के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या यह संदेश को पहले से लिखकर भेजा गया था।

क्या ट्रंप की टीम ने भेजा संदेश?

लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या पाकिस्तान का कूटनीतिक संदेश बाहर से भेजा जा रहा है। कुछ यूजर्स ने कहा है कि पोस्ट के पहले ‘Draft : Pakistan’s PM message on X’ देखकर ऐसा लगता है कि पाकिस्तान पीएम की टीम की तरफ से नहीं, बल्कि बाहर से आया ड्राफ्टेड मैसेज लग रहा है। क्योंकि किसी देश के PM की टीम ड्राफ्ट मैसेज में अपने देश का नाम नहीं लिखेगी। वह सीधे ड्राफ्ट: पीएम का संदेश' लिख सकती है।
कई यूजर सवाल उठा रहे हैं कि क्या ये मैसेज ट्रंप की टीम की तरफ से भेजा गया। एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया गया कि ऐसा लगता है कि शरीफ वाइट हाउस के निर्देश हटाना भूल गए। एक अन्य यूजर ने इससे भी आगे बढ़कर यह आरोप लगा दिया कि डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान को कंट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर चल रहे इन दावों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
 16 June 2026
लंदन: यूके पुलिस ने इंग्लिश चैनल में रूसी तेल लेकर जा रहे एक शैडो फ्लीट को जब्त किया है। इस दौरान जहाज चला रहे भारतीय कैप्टन को गिरफ्तार किया गया…
 16 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी वायु सेना का B-52 बमवर्षक विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एडवर्र्ड एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया। एयरफोर्स बेस ने बताया कि इस हादसे…
 16 June 2026
तेल अवीव: अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के कुछ घंटे बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया दी है। डील पर अपनी असहमति जाहिर करते हुए नेतन्याहू ने…
 15 June 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों शांगरी-ला डायलॉग में अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कुछ बातें कहीं, जिनसे एशिया को लेकर नए संकेत मिले। उन्होंने कहा कि अमेरिका की नई…
 15 June 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन ईरान पर लगी अपनी नौसैनिक नाकेबंदी…
 15 June 2026
पेरिस: यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी और इटली जैसे E4 देशों ने ईरान को बड़ी राहत दी है। इन मुल्कों ने कहा है कि ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने के लिए…
 15 June 2026
काठमांडू: नेपाल ने गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट अरेंजमेंट (G2G) के तहत भारत से खाद की खरीद घटा दी है। नेपाल ने भारत से 50,000 टन केमिकल फर्टिलाइजर इंपोर्ट करने के लिए लेटर ऑफ…
 13 June 2026
तेल अवीव: ईरान के खिलाफ फरवरी के आखिर में सैन्य ऑपरेशन की शुरुआत इजरायल और अमेरिका ने साथ मिलकर की थी, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…
Advt.