ट्रंप के राष्ट्रपति रहने तक ईरान लड़ेगा जंग, IRGC के सलाहकार ने बताया खतरनाक प्लान, कहा- तेहरान जीत रहा

Updated on 13-08-2026 12:43 PM
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने कहा है कि ईरान, अमेरिका के साथ जंग को तब तक खींच सकता है जब तक डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल खत्म नहीं हो जाता। IRGC के कमांडर-इन-चीफ के सलाहकार मोहम्मद रजा नकदी ने तर्क दिया कि ऐसा करने से भविष्य में होने वाले हमलों को रोका जा सकेगा।

मोहम्मद रजा नकदी ने इंटरव्यू में कहा, एक तरीका है कि जंग को तब तक लंबा खींचा जाएगा जब तक कि अगले राष्ट्रपति का कार्यकाल न शुरू हो जाए और दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया जाए। इसके ईरान पर हमला करने से पहले दुश्मन सोचेगा और उसे पता रहेगा कि इसका क्या अंजाम होगा।

जंग में ईरान की जीत का दावा

नकदी ने आगे कहा कि ईरान अभी जंग जीत रहा है लेकिन उसने अभी तक अपना अंतिम लक्ष्य हासिल नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा, "हमें ऐसा डर पैदा करना होगा कि दुश्मन हम पर हमला करने की हिम्मत भी न करे। एक तरीका यह है कि युद्ध को लंबा खींचा जाए और दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया जाए, ताकि ईरान पर हमला करने के बारे में सोचने वाले को पता कि इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।"

ट्रंप ने किया होर्मुज पर कंट्रोल का दावा

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का 'पूरा नियंत्रण' है। उन्होंने संकेत दिया है कि वॉशिंगटन इस रणनीतिक जलमार्ग पर अपनी पकड़ बनाए रखना चाहता है। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में कहा, "होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है। मुझे लगता है कि हम इसे बनाए रखेंगे।"

ईरानी नाकेबंदी को कहा स्टील की दीवार

अमेरिकी राष्ट्रपति ने नौसैनिक घेराबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान इसे चुनौती देने के लिए कुछ नहीं कर सकता। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक, "हर कोई हमारी नौसैनिक घेराबंदी को 'स्टील की दीवार' कह रहा है और ईरान इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता।"

अमेरिकी राष्ट्रपति ने नाकेबंदी के बारे में ऑपरेशन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि अमेरिका कितने समय तक होर्मुज स्ट्रेट पर अपना नियंत्रण बनाए रखना चाहता है, और न ही उन शर्तों का जिक्र किया, जिनके तहत यह ऑपरेशन खत्म हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
 04 September 2026
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए स‍िरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्‍ते हैं और इसी वजह से…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
 31 August 2026
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…
Advt.