ईरान का पाकिस्तान में बातचीत से साफ इनकार, एक्सपर्ट ने बताया तेहरान का डर, इस्लामाबाद में ट्रंप ने बिछा रखा है जाल

Updated on 04-04-2026 12:04 PM
इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान की पहल बुरी तरह नाकाम हो गई है। बातचीत कराने में लगे मध्यस्थों ने बताया कि ईरान ने इस्लामाबाद में अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत करने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद संघर्ष विराम कराने के क्षेत्रीय मध्यस्थता के प्रयास अब ठंडे पड़ गए हैं। तेहरान ने मध्यस्थों को साफ बता दिया है कि वह बातचीत के लिए अपने अधिकारियों को इस्लामाबाद भेजने के लिए इच्छुक नहीं है।

अमेरिका की मांगों को ईरान ने ठुकराया

ईरान ने अमेरिका की मांगों को ठुकरा दिया है जिससे बातचीत का मौजूदा ढांचा प्रभावी रूप से समाप्त हो गया है। इस गतिरोध के चलते तुर्की और मिस्र बातचीत को फिर से शुरू करने के लिए नए सुझाव पेश कर रहे हैं और दोहा या इस्तांबुल जैसे नए स्थानों पर विचार कर रहे हैं।

इस्लामाबाद न जाने के पीछे ईरान का डर

इस बीच दावा किया गया है कि ईरानियों को शक है कि इस्लामाबाद को बातचीत की जगह के रूप में चुनना ट्रंप की एक चाल है, जिसका उद्देश्य ईरानी नेताओं की हत्या करना है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर वली नस्र ने CNN के साथ इंटरव्यू में कहा कि ईरानियों को ट्रंप पर भरोसा नहीं है।

ईरान-अमेरिका में युद्धविराम पर चल रही थी बात

इस बीच एक्सियोस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका और ईरान के बीच एक संभावित समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी। इसके तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के बदले में संघर्ष-विराम पर सहमति बनने की उम्मीद थी। रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को ट्रंप ने एक फोन कॉल पर सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ संभावित सीजफायर के बारे में बात की।
उसी दिन अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रपति सीजफायर चाहते हैं। साथ ही ट्रंप ने कहा कि ऐसा तब ही होगा जब होर्मुज जलडमरूमध्य खुला, आजाद और साफ होगा। इसके साथ ही उन्होंने धमकी दी थी कि ऐसा नहीं होने तक अमेरिका ईरान पर इतनी बमबारी करेगा कि वह पाषाण युग में पहुंच जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
 16 June 2026
लंदन: यूके पुलिस ने इंग्लिश चैनल में रूसी तेल लेकर जा रहे एक शैडो फ्लीट को जब्त किया है। इस दौरान जहाज चला रहे भारतीय कैप्टन को गिरफ्तार किया गया…
 16 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी वायु सेना का B-52 बमवर्षक विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एडवर्र्ड एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया। एयरफोर्स बेस ने बताया कि इस हादसे…
 16 June 2026
तेल अवीव: अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के कुछ घंटे बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया दी है। डील पर अपनी असहमति जाहिर करते हुए नेतन्याहू ने…
 15 June 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों शांगरी-ला डायलॉग में अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कुछ बातें कहीं, जिनसे एशिया को लेकर नए संकेत मिले। उन्होंने कहा कि अमेरिका की नई…
 15 June 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन ईरान पर लगी अपनी नौसैनिक नाकेबंदी…
 15 June 2026
पेरिस: यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी और इटली जैसे E4 देशों ने ईरान को बड़ी राहत दी है। इन मुल्कों ने कहा है कि ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने के लिए…
 15 June 2026
काठमांडू: नेपाल ने गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट अरेंजमेंट (G2G) के तहत भारत से खाद की खरीद घटा दी है। नेपाल ने भारत से 50,000 टन केमिकल फर्टिलाइजर इंपोर्ट करने के लिए लेटर ऑफ…
 13 June 2026
तेल अवीव: ईरान के खिलाफ फरवरी के आखिर में सैन्य ऑपरेशन की शुरुआत इजरायल और अमेरिका ने साथ मिलकर की थी, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…
Advt.