प्रसंग का अंतर्राष्ट्रीय काव्य महोत्सव

Updated on 01-03-2022 09:03 PM

जबलपुर जबलपुर प्रसंग के २७ वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रसंग अंतर्राष्ट्रीय काव्य महोत्सव एवं अलंकरण समारोह में प्रथम सोपान के मुख्य अतिथि डॉक्टर सुमित्र, अध्यक्ष आचार्य भागवत दुबे, विशिष्ट अतिथि सोनिया अक्स पानीपत हरियाणा ,कल्याणी झा कनक रांची ,भावना मिश्रा दिल्ली ,विजया ठाकुर रायपुर, विजय बागरी उमरिया के साथ ही अतिथि परिचय प्रतुल श्रीवास्तव ,स्वागत अध्यक्ष अभय तिवारी, शुभकामनाएं इरफान झांस्वी मंच पर उपस्थित रहे। समस्त अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि प्रसंग ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्कारधानी जबलपुर को साहित्य के शिखर पर पहुंचाया है ,यह आयोजन सदैव स्मरणीय रहेगा आयोजकों को बहुत-बहुत बधाई सुश्री अस्मिता शैली द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ

तदोपरांत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कपिल कुमार बेल्जियम, सारिका फ्लोर केनिया नेहा शर्मा दुबई, कल्पना पारीक नैरोबी, डॉक्टर श्वेता सिंह अमेरिका, इंदु नांदल जर्मनी ,मीनाक्षी सौरव घाना पश्चिमी अफ्रीका, द्वारा काव्य पाठ किया गया इसके साथ ही नगर प्रदेश एवं देश से पधारे सौ रचनाकारों द्वारा गीत, ग़ज़ल, मुक्तक आदि सरस रचनाएं प्रातः :०० बजे से सायं :०० बजे तक प्रस्तुत की गई संपूर्ण सदन वाह-वाह और तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान होता रहा, समारोह में नवरंग कथक कला केंद्र के नृत्य गुरु मोती शिवहरे के निर्देशन में बाल नृत्यांगनाओं के द्वारा कथक सूफी गरबा बुंदेली की शानदार नृत्य की प्रस्तुति की गई।

द्वितीय सोपान के मुख्य अतिथि ओमपाल सिंह निडर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, अध्यक्ष प्रो. कपिल देव मिश्र कुलपति रा.दु.वि.वि. जबलपुर, सारस्वतअतिथि महामहोपाध्याय आचार्य डॉक्टर हरिशंकर दुबे, विशिष्ट अतिथि मोहन शशीडॉक्टर जितेंद्र जामदार वरिष्ठ चिकित्सक समाजसेवी, विनय सक्सेना विधायक उत्तर मध्य जबलपुर द्वारा 'काव्य प्रसंग' ,'पूजन के पुष्प' 'हिंदी के विविध आयाम' 'कनक काव्यांजलि' 'कल्पनाओं की उड़ान' ,'पराधीन परिणीता', पुस्तकों का लोकार्पण करते हुए प्रसंग के इस समारोह को मील का पत्थर बतलाते हुए कहा है कि, यह हर्ष का विषय है कि आयोजकों द्वारा यह उत्कृष्ट आयोजन कर नगर को गौरवान्वित किया गया है

इसके पश्चात समस्त रचनाकारों को 'प्रसंग काव्य अलंकरण' से सम्मानित किया गया ,डॉ मकबूल अली डॉक्टर रानू रूही ,गणेश प्यासा, मंजू गोरे राजेश लखेरा ने सहयोग प्रदान किया समारोह का संचालन इंजी विनोद नयन एवं आभार प्रदर्शन बसंत शर्मा द्वारा किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.