खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा होटलों में जांच

Updated on 18-08-2026 01:12 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए, खाद्य पदार्थों में मिलावट,मिथ्या छाप भ्रामक प्रस्तुतिकरण, असुरक्षित खाद्य पदार्थ एवं प्रतिबंधित एनालॉग डेयरी उत्पादों के निर्माण,वितरण, एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के खाद्य सुरक्षा इकाई के द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में 17 अगस्त से 7 दिवसीय “ बने खाबो बने रहिबो -2.0” सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के प्रमुख उद्देश्यों में रक्षाबंधन पर्व के दौरान मिलावटी, अमानक, मिथ्या छाप एवं असुरक्षित मिठाइयों के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण, प्रतिबंधित अथवा ग़ैर दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों की पहचान एवं उन पर नियमानुसार कार्यवाही करना, दूध से बने मिठाइयाँ के नाम से विक्रय की जा रही ऐसे मिठाइयाँ की पहचान, जिनमें दूध के स्थान पर वनस्पति तेल या वनस्पति वसा अथवा अन्य ग़ैर दुग्ध पदार्थों का उपयोग किया गया हो तथा जिनका प्रदर्शन वास्तविक दुग्ध मिठाई के रूप में किया जा रहा हो, उन पर कार्यवाही करना, बाजारों में स्थित थोक विक्रेताओं से ग्रामीण एवं छोटे बाजारों तक होने वाली संदिग्ध मिठाइयाँ के सप्लाई की जाँच करना व होटल रेस्टोरेंट प्रतिष्ठान में दूध पनीर आदि के नाम पर प्रयुक्त सामग्री की जांच साथ ही साथ प्रसार प्रचार गतिविधियों तथा मीडिया के माध्यम से खाद्य कारोबारियों आम जनता को जागरूक करना इसका प्रमुख उद्देश्य है।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में खाद्य और औषधि विभाग द्वारा शहर में स्थित विभिन्न मिठाई दुकानों होटल फल दुकानों में जांच की गई। आवश्यक निर्देश दिए गए तथा सख़्त हिदायत दी गई की किसी भी तरह के मिलावटी या भ्रामक खाद्य पदार्थों का विक्रय या निर्माण न करें। साथ ही आम जनता से अपील की गयी है कि आगामी त्यौहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों की खरीदारी जांच परख कर ही करें एवं किसी भी तरह का गुणवत्ता में कोई लापरवाही नज़र आए तो तुरंत विभाग को सूचना दें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
रायपुर। लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में लंबे समय से कार्यरत 3,630 कर्मचारियों को…
 05 September 2026
रायपुर।उफनती नदियों में फंसे लोगों और ग्रामीणों के सुरक्षित रेस्क्यू के कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहाँ प्रशासन, सेना और एसडीआरएफ (SDERF/SdRF) की टीमों ने जान जोखिम में डालकर…
 05 September 2026
रायपुर।डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर…
 05 September 2026
रायपुर।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा…
 05 September 2026
रायपुर।प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़…
 05 September 2026
जशपुरनगर। राज्य स्तरीय जनसंपर्क अधिकारियों एवं सोशल मीडिया समन्वयकों की समीक्षा बैठक का आयोजन रायपुर में किया गया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए सोशल मीडिया समन्वयकों को सोशल मीडिया…
 05 September 2026
सूरजपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में सूरजपुर जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश में चौथा स्थान और छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जल…
 05 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम सोनपाल के पास से बहने वाले नाले में पुल नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली…
 05 September 2026
सूरजपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से…
Advt.