अमेरिका में पुलिसकर्मी की अमानवीयता, छात्रा की गर्दन पर घुटने रखते दिखा

Updated on 20-03-2022 07:13 PM

विस्कॉन्सिन, अमेरिका अमेरिकी पुलिस की अमानवीयता के किस्से अक्सर सामने आते रहते है अब यहां के विस्कॉन्सिन प्रांत के केनोशा में स्कूल के अधिकारियों ने एक वीडियो फुटेज जारी किया है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी भोजनावकाश के समय छात्रों में हुई लड़ाई से 12 वर्षीय लड़की को दूर करने के लिए उसकी गर्दन पर अपना घुटना रखते हुए दिख रहा है।

 पुलिस अधिकारी उस वक्त ड्यूटी पर नहीं था। केनोशा यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने शुक्रवार को चार मार्च की लड़ाई का संशोधित फुटेज जारी किया, जिसमें केनोशा के अधिकारी शॉन ग्वेट्सचो लड़ाई में हस्तक्षेप करते और फिर लड़की के साथ हाथापाई करते हुए नजर आता है। ग्वेट्सचो स्कूल में एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। उसने लड़की का सिर नीचे जमीन की ओर झुका दिया और लगभग आधे मिनट तक उसकी गर्दन पर अपना घुटना रखा, इसके बाद वह छात्रा को हथकड़ी लगाकर कैफेटेरिया से बाहर ले गया।

लड़की के पिता जेरेल पेरेज ने इस तरह की कार्रवाई के लिए ग्वेट्सचो के खिलाफ आपराधिक आरोप दायर करने की मांग की है। पिछले साल विस्कॉन्सिन के कानून प्रवर्तन अधिकारियों के लिए इस तरह के व्यवहार पर रोक लगा दी गयी थी। पेरेज ने कहा कि उनकी बेटी का एक तंत्रिका रोग विशेषज्ञ की निगरानी में इलाज चल रहा है। स्कूल ने शुरू में ग्वेट्सचो को सवैतनिक अवकाश पर भेज दिया था।

 एक रिपोर्ट के अनुसार आरोपी अधिकारी ने मंगलवार को स्कूल में अपनी अंशकालिक सुरक्षागार्ड की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। अपने त्याग पत्र में ग्वेट्सचो ने शिकायत की कि स्कूल ने उसका समर्थन नहीं किया और इस घटना से उनके परिवार पर भारी बोझ पड़ा है। केनोसा पुलिस ने एक बयान में कहा कि ग्वेट्सचो अब भी विभाग में कर्मचारी है। बयान में कहा गया है, ‘हम पूरे घटनाक्रम पर सावधानीपूर्वक गौर कर रहे हैं और अपनी जांच जारी रख रहे हैं। इस समय हमारे पास और कोई जानकारी नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.