भारत की सबसे युवा मेयर ने सबसे यंग विधायक से की सगाई

Updated on 07-03-2022 06:48 PM

नई दिल्ली भारत की सबसे युवा मेयर आर्या राजेंद्रन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सुर्खियों में इसलिए हैं, क्योंकि उन्होंने सबसे यंग विधायक से सगाई कर ली है। तिरुवनंतपुरम की मेयर आर्या राजेंद्रन ने रविवार को बालूसेरी के विधायक सचिन देव से सगाई कर ली। इस समारोह में परिवार के करीबी और पार्टी के नेता शामिल हुए। बता दें कि आर्य राजेंद्रन जहां भारत के सबसे कम उम्र के मेयर हैं, वहीं सचिन देव मौजूदा केरल विधानसभा में सबसे कम उम्र के विधायक हैं। इस जोड़े ने पिछले महीने शादी करने की अपनी योजना की घोषणा की थी।

आर्य राजेंद्रन ने 21 साल की उम्र में मेयर का पदभार संभाला था। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की सदस्य आर्या राजेंद्रन को 2020 में तिरुवनंतपुरम का मेयर बनाया गया था। तब वह भारत की सबसे कम उम्र की मेयर बनीं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सचिन देव भी सीपीआई (एम) से जुड़े हैं। वे भी केरल विधानसभा में सबसे कम उम्र के सदस्यों में से हैं और वे वह बालूसरी से विधायक हैं।  बधाई देने के लिए माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य एमए बेबी ने उन्हें उपहार के रूप में एक किताब भेंट की।

ये कपल अगले महीने शादी के बंधन में बंध जाएगा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की छात्र शाखा बालासंघम में एक साथ काम करने के दौरान वे एक-दूसरे को जानते थे। आर्या राजेंद्रन ने 2021 के केरल विधानसभा चुनाव में देव के लिए प्रचार किया था। इससे पहले आर्या राजेंद्रन ने दोनों की शादी को लेकर कहा था कि वे एसएफआई कार्यकर्ता हैं, इस दौरान एक अच्छे दोस्त बन गए। हमने शादी करने की सोची। उसके बाद हमने अपने परिवार और पार्टी से बात की। सहमति के बाद शादी का फैसला सार्वजनिक किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.