हॉकी नेशंस कप के फाइनल में भारत की शेरनियां, सेमीफाइनल में चिली को 6-0 से चटाई धूल

Updated on 20-06-2026 01:18 PM
नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH नेशंस कप 2025-26 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में चिले को 6-0 के बड़े अंतर से मात देकर खिताबी मैच का टिकट हासिल किया है। ग्रुप में टॉप करने के बाद भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसी प्रदर्शन को जारी रखते हुए फाइनल की सीट पक्की कर ली है। टीम इंडिया के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खुद 6 गोल करने के बावजूद सामने वाली टीम के खेल में आने का एक भी मौका नहीं दिया। अब भारत की भिड़ंत आखिरी मैच में USA या न्यूजीलैंड से हो सकती है।

भारत की 6-0 से शानदार जीत

ऑकलैंड में खेले गए सेमीफाइनल में भारत की जीत की नायिका नवनीत कौर और दीपिका रहीं। नवनीत कौर ने मैच के 6वें और 13वें मिनट में गोल दागकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद दीपिका ने 14वें और 18वें मिनट में लगातार दो गोल करके भारतीय बढ़त को 4-0 तक पहुंचा दिया। पहले क्वार्टर के अंत तक ही चिली की टीम पूरी तरह दबाव में आ चुकी थी।दूसरे हाफ में भी भारतीय खिलाड़ियों का आक्रमण जारी रहा। नेहा ने 32वें मिनट में गोल कर स्कोर 5-0 कर दिया, जबकि रुतुजा दादासो पिसाल ने 39वें मिनट में शानदार फील्ड गोल दागकर भारत की 6-0 की बड़ी जीत पर मुहर लगा दी।

इस टीम से हो सकता है फाइनल

इस शानदार जीत के साथ भारत ने हॉकी नेशंस कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम अब खिताब से सिर्फ एक कदम दूर है। पूरे टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है और सेमीफाइनल में मिली यह बड़ी जीत खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को और मजबूत करेगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए यह मुकाबला कई मायनों में खास रहा। एक तरफ टीम ने फाइनल का टिकट हासिल किया, वहीं दूसरी ओर 6-0 जैसी एकतरफा जीत से यह संदेश भी दिया कि वह खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। फाइनल में अमेरिका या न्यूजीलैंड से भिडंत तय है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.