एफआईएच महिला विश्व कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला इंग्लैंड से

Updated on 02-03-2022 06:47 PM

भुवनेश्वर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने नीदरलैंड में होने वाले एफआईएच महिला विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसमें भारतीय टीम को पूल बी में रखा गया है। भारतीय टीम इसमें अपना पहला मैच तीन जुलाई को इंग्लैंड से खेलेगी। वहीं भारतीय टीम पांच जुलाई को चीन से और सात जुलाई को न्यूजीलैंड से खेलेगी। भारत एक से 17 जुलाई तक होने वाली इस प्रतियोगिता में पूल चरण के अपने मैच नीदरलैंड के एम्सटेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेलेगा।

वहीं भारतीय महिला टीम की हॉफबैक सुशीला चानू ने कहा कि उनकी टीम किसी भी टीम का सामना करने के लिए तैयार है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि किस टीम से हमें खेलना है क्योंकि हमारी सोच और मानसिकता प्रत्येक मैच को अगले मैच की तरह लेने की है। हम प्रत्येक मैच को जीतने की कोशिश करेंगे। चानू ने कहा कि हमने हाल में ओमान के मस्कट में एशिया कप और फिर एफआईएच प्रो लीग में चीन का मुकाबला किया था।

इससे हमें फायदा मिलेगा। हम अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ हॉकी प्रो लीग के मैच खेलेंगे। हम न्यूजीलैंड से आखिरी बार 2020 में खेले थे, इसलिए हम इन टीम को अच्छी तरह से जानते हैं। हमें पता है कि इन चुनौतियों का सामना करने के लिये किस तरह से तैयारी करनी है। वहीं भारतीय फॉरवर्ड नवनीत कौर ने कहा कि टीम ने पिछले दो वर्षों में काफी आत्मविश्वास हासिल किया है और अब वह किसी भी तरह की टीम का सामना करने से घबराती नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.