भारत का आजादी अमृत महोत्सव- मेडागास्कर की राजधानी में महात्मा गांधी के नाम पर रखा गया ‘हरित तिराहे’ का नाम

Updated on 17-03-2022 07:33 PM

न्यूयॉर्क। भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहेआजादी के अमृत महोत्सवके अंतर्गत दुनियाभर में इससे जुड़े ईवेंट हो रहे हैं। मेडागास्कर की राजधानी में एकहरित तिराहेका नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखा गया और एंटानानारिवो के मेयर एवं भारत के राजदूत ने मिलकर इसका लोकार्पण किया। मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो के मेयर नैना एंड्रियंटिटोहैना और मेडागास्कर में भारत के राजदूत अभय कुमार ने एक विशेष समारोह में बुधवार को हरित स्थल का उद्घाटन किया।आजादी का अमृत महोत्सवके तहत आयोजित इस समारोह में स्थानीय सरकार के सदस्य, राजनयिक अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य शामिल हुए।

भारतीय दूतावास की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस मौके पर एंड्रियंटिटोहैना ने इलाके को हरा-भरा बनाने में दूतावास के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह मेडागास्कर की राजधानी में अधिकतम हरित क्षेत्र बनाने के, एंटानानाविरो की शहरी नगर पालिका के उद्देश्य को पूरा करता है। कुमार ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधीसबसे महान प्रवासीथे, जो दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे और जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया तथा भारतीयों के जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। उन्होंने कहा कि मेडागास्कर में गुजरात के कई लोग रहते हैं और राज्य के पोरंबदर के मूल निवासी गांधी के नाम पर यहां एक हरित तिराहे का नाम रखना उचित है।

कुमार ने गांधी के प्रसिद्ध कथन का हवाला दिया कि, ‘पृथ्वी हर व्यक्ति के लालच के लिए नहीं, बल्कि उसकी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि उपभोक्तावाद को कम करने, प्रकृति का सम्मान करने और सतत विकास के लक्ष्य के संदर्भ में नया हरित स्थान गांधी के दृष्टिकोण और दर्शन का प्रतीक है। कुमार ने कहा कि यह तिराहा लोगों में गांधी के शांति एवं अहिंसा संबंधी मूल्यों को लेकर जागरुकता पैदा करने में मदद करेगा। कुमार ने 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मालागासी पोस्ट द्वारा गांधी पर जारी डाक टिकट मेयर को भेंट में दी। एंटानानारिवो में भारतीय दूतावास नेआजादी का अमृत महोत्सवसमारोह के तहत दूतावास परिसर मेंवसुधैव कुटुम्बकमकी पट्टिका का अनावरण करने के लिए पिछले सप्ताह एक विशेष समारोह का आयोजन किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.