भारतीय महिला फुटबॉल टीम नयी चुनौतियों से निपटने के लिये तैयार : डेनेरबी

Updated on 15-03-2022 06:04 PM

नई दिल्ली ।  भारतीय महिला फुटबॉल टीम 28 मार्च से तीन अप्रैल तक चलने वाले सात दिवसीय अभ्यास शिविर के लिये गोवा में एकत्रित होगी। टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी सैफ महिला अंडर-18 चैम्पियनशिप में भारतीय अंडर-18 टीम के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी होने के बाद यह शिविर शुरू करेंगे। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने कहा, ‘‘दोबारा शिविर में लौटने से पहले टीम को मिले ब्रेक से सभी को लाभ हुआ। मुझे महसूस हो रहा है कि अब सभी तरोताजा हैं और आगे की नयी चुनौतियों से निपटने के लिये तैयार हैं। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और फिर आगे की तैयारी शुरू करेंगे। हमारी बहुत अच्छी टीम है। ’’
संभावित टीम इस प्रकार हैं :
गोलकीपर : अदिति चौहान, लिंथोइंगाम्बी देवी, श्रेया हुड्डा, सौम्या नारायणासैमी
डिफेंडर : डालिमा छिब्बर, स्वीटी देवी, रितु रानी, आशालता देवी, रंजना चानू, मनीषा पन्ना, अस्तम ओराओन, क्रिटिना देवी
मिडफील्डर : अंजू तमांग, संध्या रंगनाथन, कार्तिका अंगामुथु, रतनबाला देवी, प्रियंगका देवी, कश्मीना, इंदुमती काथिरेसन, मार्टिना थॉकचोम, सुमित्रा कामराज 
फॉरवर्ड : अपूर्णा नरजारी, ग्रेस डांगमेई, सौम्या गुगुलोथ, मनीषा, प्यारी खाका, रेणु, करिश्मा शिरोवोइकर, मरियम्मल बालामुरूगन। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.