आतंकवाद पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को फिर लगाई फटकार

Updated on 15-02-2022 08:29 PM

जिनेवा भारत ने पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए कहा कि पूरी दुनिया को पता है कि 2008 के मुंबई 2016 के पठानकोट और 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के अपराधी कहां से आए थे और यह निराशाजनक है कि इन कायरतापूर्ण घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों को अभी भी पाकिस्तान का समर्थन हासिल है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर स्पष्ट रूप से निशाना साधते हुए भारत ने कहा कि आतंकवाद का यह केन्द्र आतंकी संगठनों को पालता-पोषता है जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित 150 से ज्यादा संगठनों और व्यक्तियों से जुड़े हैं।

 संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन के काउंसलर राजेश परिहार ने काउंटर टेररिज्म कमेटी (सीटीसी) (आतंकवाद निरोधी समिति) में अपने वक्तव्य की शुरुआत तीन साल पुरानी 14 फरवरी, 2019 की घटना को याद करते हुए की, जब पुलवामा में जैश--मोहम्मद द्वारा किए गए आतंकवादी हमले में भारतीय सुरक्षा बलों के 40 बहादुर जवान शहीद हो गए थे। उन्होंने जवानों के बलिदान पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। परिहार ने कहाकि दुनिया ने 2008 मुंबई आतंकी हमला, 2016 पठानकोट आतंकी हमला और 2019 पुलवामा आतंकवादी हमले की त्रासदी को झेला है। हम सभी को पता है कि इन हमलों के अपराधी कहां से आए थे।

दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के सदस्य देशों के साथ सीटीसी कार्यकारी निदेशालय (सीटीईडी) के कामकाज पर परिहार भारत का राष्ट्रीय बयान (आधिकारिक बयान) दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यह निराशाजनक है कि इन कायराना हमलों के पीड़ितों को अभी तक न्याय नहीं मिला है और इन हमलों के सरगना, साजिश रचने वाले और धन मुहैया कराने वाले आजाद घूम रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के संदर्भ में कहा कि हमले के जिम्मेदार लोगों को अभी भी देश का समर्थन और मेजबानी मिल रही है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा अल-कायदा के मृत नेता ओसामा बिन लादेन को शहीद बताए जाने का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहाकि आतंकवाद का केन्द्र आतंकी संगठनों को पालता-पोषता है जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित 150 से ज्यादा संगठनों और व्यक्तियों से जुड़े हैं और उसके नेताओं को, क्रूर आतंकवादियों को शहीद बताता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
वाशिंगटन । हाल ही में प्रयोगशाला में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि छींकने या खांसने से संक्रमित व्यक्तियों के मुंह से निकली अति सूक्ष्म बूंदों में कोरोना वायरस की उपस्थिति अनुमान से ज्यादा समय तक बनी रह सकती है। ये…
 23 February 2022
कीव । रूसी हमले के खतरे के बीच यूक्रेन की सेना भी पूरी तरह तैयार है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की भी कह चुके हैं कि हमारी सेना अब पहले से अलग है। यूक्रेन की 'नई सेना' अब बड़ी संख्या में महिलाएं भी…
 22 February 2022
प्योंगयॉग । नार्थ कोरिया में कुत्ते पालना कानून के विरुद्ध माना जाएगा। यह फैसला खाद्दान संकट से निपटने के लिए किया गया है। दरअसल, कोरोना महामारी ने उत्तर कोरिया में भारी खाद्य संकट पैदा कर दिया है, जिसका नतीजा है कि लोगों में गुस्सा…
 22 February 2022
मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश की मान्यता देने के बाद सेना भेजने का आदेश कर दिया है। पुतिन ने रक्षा मंत्रालय को पूर्वी यूक्रेन…
 22 February 2022
मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देशों के रूप में मान्यता दे दी है। पुतिन ने डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश के तौर पर मान्यता…
 21 February 2022
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में सत्तारूढ़ वर्तमान सरकार पर सेना के प्रभाव की चर्चा की जाती रहती है वह अब पूरी तरह सच साबित होती दिख रही है। दरअसल, अब सरकारी संस्थाओं के खिलाफ उठने वाली आवाजों…
 21 February 2022
लंदन । इंग्लैंड के शाही परिवार की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। महारानी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं और उनमें 'ठंड लगने जैसे हल्के लक्षण' हैं। बकिंघम पैलेस…
 21 February 2022
मिन्स्क । यूक्रेन में बने युद्ध के हालात के बीच रूस ने भी अड़ियल रवैया अपना रखा है। रूस की सेनाएं बेलारूस में एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा ले रही थीं। यह अभ्यास 10 फरवरी को…
 21 February 2022
काठमांडू । नेपाल की सियसत में सब कुछ सामान्य नहीं है यहां सरकार ने विरोध के बीच रविवार को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की विवादास्पद मिलेनियम कॉर्पोरेशन चैलेंज (एमसीसी) परियोजना से जुड़े समझौते को संसद में…
Advt.