'सिंधु जल संधि का सम्मान करे भारत, यह अहसान नहीं', US में भारत के वार से बौखलाए पाकिस्तानी राजदूत

Updated on 29-08-2026 12:21 PM
वॉशिंगटन: पाकिस्तान सिंधु जल संधि को लेकर लगातार रो रहा है। पाकिस्तान के नेता और डिप्लोमेट्स लगातार इस मामले को इंटरनेशनल बनाने में जुटे हैं जबकि भारत ने साफ शब्दों में कह रखा है 'खून और पानी साथ नहीं बह सकते।' अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रिजवान सईद शेख ने 'न्यूज वीक' की वेबसाइट के लिए एक लेख लिखा है जिसमें उन्होंने भारत पर कई तरह के आरोप लगाने की कोशिश की है। इस लेख में उन्होंने अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा की तरफ से 1 अगस्त को लिखे गये लेख को काउंटर करने की कोशिश की है जिसमें भारतीय दूत ने पाकिस्तान की की पोल खोली थी।

राजदूत रिजवान सईद शेख ने लिखा है 'अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने सिंधु जल संधि (IWT) को एक ऐसी असमान व्यवस्था के तौर पर पेश करने की कोशिश की है जिसमें अनुचित रियायतें दी गई थीं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने पश्चिमी नदियों पर भारत के जलविद्युत विकास में बाधा डाली है। यह लेख साफ तौर पर मनगढ़ंत बातें करने और भ्रम फैलाने की परंपरा का पालन करते हुए संधि के इतिहास, संरचना और उद्देश्य के बारे में गलत जानकारी देता है।'

भारत के कड़े रुख पर पाकिस्तानी राजदूत की दलील

उन्होंने लिखा है 'अप्रैल 2025 में संधि को स्थगित रखने की गैर-कानूनी घोषणा के बाद से भारत लगातार इस बात को दोहरा रहा है। ऐसा लगता है कि इसका मकसद एकतरफा कार्रवाई को पीछे की तारीख से सही ठहराना है जिसका न तो संधि में और न ही अंतरराष्ट्रीय कानून में कोई आधार है।'

पाकिस्तानी राजदूत ने लिखा है 'IWT एक बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय समझौता है जो वर्ल्ड बैंक की मदद से दशकों तक चली बातचीत के बाद 1960 में हुआ था। यह न तो भारत की उदारता का काम था और न ही पाकिस्तान को दी गई कोई रियायत। यह सोच-समझकर किया गया एक कानूनी समझौता था जिसका मकसद ऊपरी हिस्से (अपस्ट्रीम) में मनमाने फैसलों की जगह स्पष्ट और बाध्यकारी अधिकारों और दायित्वों को लाना था ताकि सिंधु नदी प्रणाली के प्रबंधन में निश्चितता, पूर्वानुमान और स्थिरता बनी रहे।'

हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में रूकावट पर क्या बोला पाकिस्तान

पाकिस्तानी राजदूत ने लिखा है 'यह दावा भी गलत है कि पाकिस्तान ने भारत के हाइड्रोपावर डेवलपमेंट में रुकावट डालने की कोशिश की है। संधि में साफ तौर पर भारत को पश्चिमी नदियों पर 'रन-ऑफ-रिवर' हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट बनाने की इजाजत दी गई है बशर्ते वे संधि में बताए गए डिजाइन और ऑपरेशन के नियमों का पालन करें।' उन्होंने लिखा है 'कानूनी स्थिति साफ है। IWT में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो किसी भी पक्ष को इसे एकतरफा रूप से रोकने, स्थगित करने या खत्म करने की अनुमति देता हो। अनुच्छेद XII में कहा गया है कि IWT तब तक लागू रहेगा जब तक कि दोनों सरकारों के बीच विधिवत रूप से पुष्टि की गई संधि के माध्यम से इसे समाप्त न कर दिया जाए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
 04 September 2026
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए स‍िरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्‍ते हैं और इसी वजह से…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
 31 August 2026
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…
Advt.