यूक्रेन मुद्दे पर निरपेक्षता की नीति छोड़ रूस के विरुद्ध आगे आए भारत, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

Updated on 06-03-2022 08:00 PM

नई दिल्ली एक तरफ यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर अलग जंग छिड़ी है। यूक्रेन मामले पर भारत ने किसी का पक्ष नहीं लिया है। पश्चिमी देश चाहते हैं कि भारत रूस के खिलाफ खड़ा हो। उसने यह बात आधिकारिक तौर पर तो नहीं कही, मगर दूसरी तरह से ऐसा दबाव बना रहा है। कुछ दिन पहले एक ब्रिटिश पत्रकार ने संयुक् राष्ट्र में भारत के स्टैंड की आलोचना की थी।

 एक ब्रिटिश सांसद को लगा कि यूके भारत को जो 55.3 मिलियन पौंड की मदद देता है, वह बंद कर देनी चाहिए। दोनों ने अपने जज्बात सोशल मीडिया पर जाहिर किए हैं। इस पर भारतीयों ने उन्हें ऐसा घेरा कि उन्होंने चुप्पी साध ली। बात यहीं नहीं रुकी। अब यूजर्स खोद-खोदकर यूके का काला चिट्ठा सामने रख रहे हैं। अंग्रेजों को याद दिलाया जा रहा है कि उन्होंने भारत जैसे कई देशों को लूटकर अपना खजाना भरा है, इस लिए उन्हें ज्यादा इतराना नहीं चाहिए।

ट्विटर पर एक पोस् वायरल हो रही है, जिसमें ब्रिटिश म्यूजियम की तुलना भारत के चोर बाजारों से की गई है। इसी के नीचे एक और मीम है, जिसमें चोर बाजार को 144 पिक्सेल और ब्रिटिश म्यूजियम को 4के रेजोल्यूशन बताया गया है। तंज अंग्रेजों पर जिन्होंने उपनिवेशों को जमकर लूटा और अपना खजाना भरते गए। एक और टाइमलेस ट्वीट है जो अक्सर भारतीयों और अंग्रेजों के बीच किसी भी बहस में जाता है।

वह क्या चीज है जो ब्रिटिश लगती है पर है नहीं? ब्रिटिश म्यूजियम में रखी चीजें। कुछ यूजर्स ने कहा कि ब्रिटिश म्यूजियम को गूगल मैप् पर 'चोर बाजार' के नाम से टैग करना चाहिए। आप भी देखिए कैसे ट्विटर पर हो रही है इंग्लिश प्राइड की धुलाई। भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुए 75 साल होने को हैं। 200 साल तक गुलामी की जंजीरों में जकड़ा रहा भारत साल-दर-साल दरिद्र होता गया। कारण- अंग्रेजों की बंपर लूट। मशहूर कोहिनूर हीरा अंग्रेजो के कब्जे में है। अंग्रेजों ने भारत से कितना लूटा, इसे लेकर एक स्टडी हुई थी। एक आंकड़ा दिया गया कि अंग्रेज भारत से 45 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति लूट ले गए। यह बस भारत से लूटी गईं चीजों के अनुमानित दाम हैं। अंग्रेजों ने बहुत सारे और देशों पर भी राज किया और उन्हें कंगाल बनाकर छोड़ा।

ब्रिटिश म्यूजियम में क्या-क्या भारतीय है इसकी बात करें तो  भगवान हरिहर की प्रतिमा, सुल्तानगंज बुद्ध, टीपू सुल्तान की निजी वस्तुएं, महाराण रणजीत सिंह का मुकुट, शाहजहां का शराब का प्याला, अमरावती मार्बल्, होजला कलाकृतियां, प्राचीन भारत की कई प्रतिमाएं, ऐतिहासिक महत् की अन् बेशकीमती चीजें, दुर्लभ पेंटिंग्, दुर्लभ और महंगे जवाहरात आदि। भारत ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में किसी का पक्ष नहीं लिया है। उसका ध्यान अपने नागरिकों को संघर्ष क्षेत्र से निकालने पर है। संयुक् राष्ट्र में जब-जब इस मामले पर मतदान हुआ, भारत उससे दूर रहा। इससे अमेरिका, यूके समेत ज्यादातर पश्चिमी देश बिदके हुए हैं। उनका फ्रस्ट्रेशन सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.