सेवा सेतु से महज 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र

Updated on 03-09-2026 01:43 PM

रायपुर। डिजिटल तकनीक और पारदर्शी व्यवस्था के जरिए नागरिकों को समयबद्ध शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सेवा सेतु प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। इसका प्रत्यक्ष लाभ दुर्ग जिले के नगर पालिका अहिवारा निवासी श्रीमती जागृति साहू को मिला, जिन्हें आवेदन करने के महज 24 घंटे के भीतर डिजिटल आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। जागृति साहू को विभिन्न आवश्यक एवं शासकीय कार्यों के लिए आय प्रमाण पत्र की तत्काल आवश्यकता थी। उन्होंने 20 अगस्त 2026 को सेवा सेतु केंद्र, नगर पालिका अहिवारा में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन किया। केंद्र ऑपरेटर द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद अगले ही दिन 21 अगस्त 2026 को उनका आय प्रमाण पत्र स्वीकृत होकर जारी कर दिया गया।

*24 घंटे में मिला डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र*

समय पर प्रमाण पत्र मिलने से प्रसन्न जागृति साहू ने बताया कि पहले किसी भी प्रमाण पत्र को बनवाने में काफी समय लगता था और कई बार अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। सेवा सेतु के माध्यम से अब घर के नजदीक ही आवेदन की सुविधा मिलने से यह प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। उन्होंने कहा कि महज 24 घंटे में डिजिटल हस्ताक्षरित आय प्रमाण पत्र मिल जाना उनके लिए बड़ी सुविधा है। इससे उनके समय और श्रम दोनों की बचत हुई तथा आवश्यक कार्य को समय पर पूरा करने में मदद मिली।

*डिजिटल सेवा से बढ़ी सुविधा और पारदर्शिता*

सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न प्रमाण पत्र एवं शासकीय सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ने के साथ नागरिकों को सेवाएं प्राप्त करने में आसानी हो रही है। जागृति साहू ने कहा कि सेवा सेतु जैसी सुविधा से आम नागरिकों को अपने घर के आसपास ही शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है। इससे समय की बचत होने के साथ अनावश्यक कार्यालयीन दौड़-भाग भी कम हुई है। उन्होंने नागरिकों को सरल, सुगम और समयबद्ध शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
रायपुर। लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में लंबे समय से कार्यरत 3,630 कर्मचारियों को…
 05 September 2026
रायपुर।उफनती नदियों में फंसे लोगों और ग्रामीणों के सुरक्षित रेस्क्यू के कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहाँ प्रशासन, सेना और एसडीआरएफ (SDERF/SdRF) की टीमों ने जान जोखिम में डालकर…
 05 September 2026
रायपुर।डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर…
 05 September 2026
रायपुर।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा…
 05 September 2026
रायपुर।प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़…
 05 September 2026
जशपुरनगर। राज्य स्तरीय जनसंपर्क अधिकारियों एवं सोशल मीडिया समन्वयकों की समीक्षा बैठक का आयोजन रायपुर में किया गया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए सोशल मीडिया समन्वयकों को सोशल मीडिया…
 05 September 2026
सूरजपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में सूरजपुर जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश में चौथा स्थान और छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जल…
 05 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम सोनपाल के पास से बहने वाले नाले में पुल नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली…
 05 September 2026
सूरजपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से…
Advt.