पिछले 28 दिनों में दुनिया में कोरोना से 2.61 लाख लोगों की मौत

Updated on 06-03-2022 07:38 PM

नई दिल्ली दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले 44.50 करोड़ को पार कर गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या करीब 60 लाख के करीब पहुंच गयी है। पिछले 28 दिनों में दुनियाभर में कोरोना के पांच करोड़ 22 लाख से अधिक केस सामने आए हैं, जबकि 2.61 लाख लोगों ने महामारी से जान गंवा दी है।

 इस दौरान 53.54 करोड़ लोगों का टीकाकरण हुआ है। इसके साथ ही वश्वि में कोरोना संक्रमण के मामले 44.50 करोड़ हो गए। इस महामारी से अब तक कुल 59.94 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। जबकि 10.57 अरब से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकन्सि यूनिवर्सिटी के अनुसार, वर्तमान में कोरोना के वैश्विक मामलों की संख्या 445,005,937 तक पहुंच गयी है, जबकि संक्रमण से मरने वालों आंकड़ा 5,994,717 हो गया है।

 अब तक दुनिया भर में कोरोना के कुल 10,579,066,920 टीके लगाए चुके हैं। सर्वाधिक कोरोना मामलों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है, जहां अब तक 79,265,726 लोग संक्रमित हुए हैं और | 958,437 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में 5,53,006,972 कोरोना की डोज लगाई जा चुकी है। भारत इस सूची में दूसरे पायदान पर है जहां कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 42,957,477 तक पहुंच गई है जबकि 514,878 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,787,534,097 डोज दी गई हैं।

ब्राजील में अभी तक 29,040,800 लोग महामारी की चपेट में चुके हैं जबकि इसके कारण 652,216 लोग काल के गाल में समा गये हैं। देश में अब तक कोरोना के 39,41,11,796 टीके लगाये चुका है। फ्रांस में कोरोना से 23,191,580 लोग प्रभावित हो चुके हैं 140,264 लोगों की जान जा चुकी है। देश में अब तक 153,013,512 कोविड वैक्सीन दी जा चुकी हैं। ब्रिटेन में अभी तक 19,256,835 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जबकि इस महमारी से 162,582 लोगों काल के गाल में समा गए हैं। देश में अब तक 141,332,259 वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,619,507 हो गई है। यहां महामारी से अब तक 348,467 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। देश में अब तक 160,957,155 कोविड टीके दिये गए हैं।

जर्मनी में वैश्विक महामारी से अभी तक 15,723,907 लोग संक्रमित हुए हैं। देश में मृतकों का आंकड़ा 124,057 तक पहुंच गया है। देश में कोरोना मामलों में उछाल देखा जा रहा है और यहां अभी तक 170,426,609 कोरोना टीके दिये जा चुके हैं। तुर्की में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 14,326,217 हो गई है। देश में कोरोना संक्रमण से अब तक 95,379 लोग जान गंवा चुके हैं। देश में कोरोना वायरस के 145,972,393 टीके लगाए जा चुके हैं। इटली में कोरोना मामले 12,990,223 तक पहुंच गए हैं जबकि देश में मृतकों का आंकड़ा 155,782 हो गया है। पिछले 28 दिनों में इटली में कोरोना के 1,499,258 मामले दर्ज किये गए जबकि 7,442 लोगों की महामारी से मृत्यु हुई। यहां अब तक कोरोना की 134,540,099 डोज लगायी जा चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.