फराह खान के नए व्लॉग में दिलीप की 'ओवर एक्टिंग' से चिढ़ी जनता, कहा- मैम इसका सीन कम करो प्लीज

Updated on 03-02-2026 01:51 PM
फराह खान बॉलीवुड की फेमस फिल्ममेकर हैं। पर अब वो यूट्यूबर भी बन गई हैं। वो व्लॉग बनाती हैं। जाने-माने सेलेब्स के घर जाती हैं और उनके घर के अंदर की झलकियां दर्शकों को दिखाती हैं। उनके साथ हमेशा की तरह उनका कुक दिलीप भी होता है। इस बार फराह और दिलीप शबाना आजमी व जावेद अख्तर के खंडाला में स्थित घर पर गए। पर दिलीप की हरकतों ने व्युअर्स को चिढ़ा दिया। लोगों ने ये तक कह दिया कि अब दिलीप इरिटेट करने लगा है!

फराह खान ने अपने यूट्यूब 'फराह खान व्लॉग्स' में नया वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज हम जा रहे हैं जावेद अख्तर और शबाना आजमी के खूबसूरत खंडाला हाउस में। वहां हम बहुत ही अच्छी शायरी सुनेंगे और उनके साथ दिलचस्प बातें भी करेंगे। साथ ही किचन में बनाएंगे टेस्टी हैदराबादी चिकन बिरयानी। और बोनस में दिलीप की शायराना कविता भी सुनने को मिलेगी।'

शबाना-जावेद का घर 'सुकून'

2 फरवरी 2026 को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 828,658 व्यूज मिल चुके हैं। इसमें दिखाया गया है कि दिलीप और फराह शबाना और जावेद के खंडाला वाले घर 'सुकून' में एंट्री करते हैं। उनका बंगला चारों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है। बड़े से गार्डन में फव्वारा (फाउंटेन) लगा हुआ है। फूलों की क्यारियां बनी हुई हैं। अंदर घुसते ही एक बड़ा सा हॉल है, जिसमें कई सारे फर्नीचर, बड़ा सा झूमर और कई सारे एंटीक पीस रखे हुए हैं। शबाना बताती हैं कि उनकी शादी को 41 साल हो गए हैं। ये घर 15 साल पुराना है। और वो पहली बार साथ में यहां आए हैं। इसके बाद जावेद लकड़ी के टुकड़े से बनी कुर्सियां दिखाते हैं। शबाना ने ये भी बताया कि जब ये घर बना था, तब वो वीकेंड कॉटेज बना रहे थे। पर जब पता चला कि कुछ आलीशान बन रहा है, तो रोजाना उनकी जावेद से लड़ाई होती थी।

बीच में आए दिलीप

फराह ने बताया कि जावेद अंकल फुटपाथ पर सोए हैं। डेढ़-दो दिन खाने को मिलता नहीं था। इसके अलावा और भी दिलचस्प बातें होती हैं। फराह घर का कोना-कोना दिखाती हैं। लेकिन जब शबाना 150 साल पुराने पेड़ के बारे में बताती हैं, तभी दिलीप बीच में आ जाते हैं। वो फराह से कहते हैं, 'मैडम, ये पेड़ आपसे भी पुराना है।' ये बात कई व्युअर्स को पसंद नहीं आ रही हैं। उन्होंने यूट्यूब व्लॉग के कॉमेंट सेक्शन में अपना गुस्सा निकाला है
फराह खान के व्लॉग पर लोगों के कॉमेंट

एक ने कहा, 'आज के वीडियो में दिलीप बहुत इरिटेटिंग था। ऐसा करके आप अपनी ऑडियंस खो देंगी।' दूसरे ने कहा, 'इस चैनल के बारे में मुझे सिर्फ एक बात पसंद नहीं है कि वे हमेशा मेहमानों को तब टोकते हैं, जब वे किसी गंभीर बात के बारे में बता रहे होते हैं। खासकर फराह खान बहुत ज्यादा बोलती हैं। मैंने कई वीडियो में यह देखा है और मेहमानों के चेहरे के हाव-भाव सब कुछ बता देते हैं.. तो प्लीज फराह खान, उन्हें बोलने दीजिए, हम दर्शक उन्हें सुनना चाहते हैं, आप बहुत ज्यादा टोकती हैं।' एक और ने कहा, 'अब लोगों को दिलीप बुरा लगने लगा। ये वही लोग हैं, जिन्होंने फेमस किया। रिएलिटी ऑफ द वर्ल्ड।' दूसरे ने बोला, 'यार मैम दिलीप का सीन कम करो बहुत दखल देता है। प्लीज ऑडियंस की सुन लो।'
फराह खान के व्लॉग पर लोगों के कॉमेंट

एक ने कहा, 'आज के वीडियो में दिलीप बहुत इरिटेटिंग था। ऐसा करके आप अपनी ऑडियंस खो देंगी।' दूसरे ने कहा, 'इस चैनल के बारे में मुझे सिर्फ एक बात पसंद नहीं है कि वे हमेशा मेहमानों को तब टोकते हैं, जब वे किसी गंभीर बात के बारे में बता रहे होते हैं। खासकर फराह खान बहुत ज्यादा बोलती हैं। मैंने कई वीडियो में यह देखा है और मेहमानों के चेहरे के हाव-भाव सब कुछ बता देते हैं.. तो प्लीज फराह खान, उन्हें बोलने दीजिए, हम दर्शक उन्हें सुनना चाहते हैं, आप बहुत ज्यादा टोकती हैं।' एक और ने कहा, 'अब लोगों को दिलीप बुरा लगने लगा। ये वही लोग हैं, जिन्होंने फेमस किया। रिएलिटी ऑफ द वर्ल्ड।' दूसरे ने बोला, 'यार मैम दिलीप का सीन कम करो बहुत दखल देता है। प्लीज ऑडियंस की सुन लो।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.