भोपाल में रंजिश के चलते 9 साल की मासूम को पालतू कुत्ते से कटवाया; बच्ची घायल, आरोपी महिला पर एफआईआर दर्ज

Updated on 06-08-2026 12:51 PM
 भोपाल। राजधानी के गांधी नगर थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाली एक महिला द्वारा पुरानी रंजिश के चलते 9 साल की मासूम बच्ची पर जानबूझकर पालतू कुत्ते उकसाकर कटवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुत्तों के काटने से बच्ची घायल हो गई है।
पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ लापरवाही से जानवर पालने और दूसरों की जान खतरे में डालने की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइकिल चला रही थी मासूम, तभी महिला ने उकसाए कुत्ते

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, टैगोर वार्ड निवासी कृष्णकांत रावत ने शिकायत में बताया कि 3 अगस्त की शाम करीब 5 बजे उनकी 9 वर्षीय बेटी घर के बाहर साइकिल चला रही थी। उसी दौरान सामने रहने वाले पड़ोसी रामू की पत्नी संजना अपने दो पालतू कुत्तों के साथ बाहर खड़ी थी। पुरानी रंजिश के कारण दोनों परिवारों के बीच आपसी बातचीत बंद थी।
कृष्णकांत का आरोप है कि जैसे ही बच्ची साइकिल से कुत्तों के पास से गुजरी, संजना ने पुरानी रंजिश भुनाने के लिए कुत्तों को "छू-छू" करके बच्ची की तरफ उकसा दिया। उकसाते ही दोनों कुत्ते अचानक मासूम बच्ची पर झपट पड़े और उसके पैरों में कई जगह काट लिया।

पिता ने डंडे से भगाकर छुड़ाया, अस्पताल में इलाज जारी

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद पिता ने तुरंत दौड़कर डंडे से भगाकर बच्ची को कुत्तों के हमले से छुड़ाया। हादसे के बाद परिजन लहूलुहान हालत में बच्ची को इलाज के लिए केयरवेल अस्पताल ले गए, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने गांधी नगर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी महिला संजना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.