भोपाल में राशन की लिस्ट से बाहर हो गए छह लाख से ज्यादा इनकम वाले 10 हजार परिवार

Updated on 20-02-2026 01:11 PM

भोपाल। भोपाल शहर में राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने और पात्र हितग्राहियों को ही खाद्यान्न मिले, इसके लिए सूची का शुद्धिकरण किया जा रहा है। इसके पहले चरण में शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने करीब छह लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले करीब 10 हजार परिवारों के नाम पात्रता सूची से हटाए हैं। इस कार्रवाई से लगभग 50 हजार लोग प्रभावित हुए हैं, यह काम करीब एक महीने से जारी था।

इससे पहले इन परिवारों को खाद्य विभाग द्वारा नोटिस जारी किए गए थे, जिससे वह अपना पक्ष रख सकें। हालांकि पक्ष नहीं आने के बाद उनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं। बता दें कि जिले में करीब 502 राशन दुकानें संचालित हो रही हैं। इन दुकानों में करीब 3.47 लाख परिवारों को खाद्यान्न दिया जाता है।

ऐसे चली पूरी प्रक्रिया

सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ केवल पात्र और जरूरतमंद परिवारों को ही मिलना चाहिए। जांच में पाया गया कि कई परिवार आय सीमा से अधिक होने के बावजूद गरीबी रेखा के तहत मिलने वाले राशन का लाभ ले रहे थे। ऐसे मामलों को चिह्नित कर पहले संबंधित परिवारों को नोटिस जारी किए गए थे और आय संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया।

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके नाम सूची से हटा दिए गए। खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई शासन की पारदर्शिता और जवाबदेही की नीति के तहत की गई है। जिन परिवारों की आय निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई, उन्हें अपात्र घोषित किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया…
 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सरकार…
 07 March 2026
भोपाल, एमपी में सेक्स रेश्यो यानी लिंगानुपात को सुधारने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने साल 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरु की थी। 'बेटियों को लखपति' बनाने के उद्देश्य से…
 07 March 2026
भोपाल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 34 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पानी को लेकर सरकार से लेकर अफसर तक अलर्ट हुए…
 07 March 2026
भोपाल, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आंदोलन की धमकी देने वाले उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेडा को भोपाल तलब किया गया। शुक्रवार देर रात वे भोपाल…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने गोमांस से भरे कंटेनर पकड़ाने के मामले में एसआईटी ने चालान पेश कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के 56 दिन बाद गुरुवार को…
 07 March 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। वहीं, 19 KG वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 07 March 2026
भोपाल, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर…
Advt.