अविश्वास प्रस्ताव से पहले इमरान खान की मुश्किल बढ़ी, कैबिनेट मंत्री बुग्ती ने साथ छोड़ा

Updated on 28-03-2022 09:17 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। अविश्वास प्रस्ताव से ठीक एक दिन पहले करारा झटका लगा है। सरकार जाने के खतरे का सामना कर रहे इमरान खान के कैबिनेट मंत्री शाहजान बुग्ती ने इस्तीफा दे दिया है।

 वह बलूचिस्तान की जमूरी वतन पार्टी के नेता थे और इमरान खान की सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। जमूरी वतन पार्टी इमरान खान की तहरीक--इंसाफ पार्टी की गठबंधन सरकार में सहयोगी थी। इमरान खान के खिलाफ सोमवार को पाकिस्तान की संसद में प्रस्ताव पेश होने वाला है। यह प्रस्ताव शुक्रवार को ही पेश होना वाला था, लेकिन सदन की कार्यवाही स्थगित होने के चलते इसे सोमवार को पेश करने का फैसला लिया गया।

एक तरफ शाहजान बुग्ती ने इमरान खान का साथ छोड़ दिया है तो वहीं दूसरी तरफ वह पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट में शामिल हो गए हैं, जो इमरान खान का विरोध कर रहा है। शाहजान बुग्ती बलूचिस्तान मूवमेंट के बड़े नेता अकबर बुग्ती के पोते हैं। बलूचिस्तान मूवमेंट के चलते ही अकबर बुग्ती की पाकिस्तानी सेना ने 2006 में हत्या कर दी थी। शाहजान बुग्ती ने ऐसे समय में इमरान खान की कैबिनेट को छोड़ा है, जब वह इस्लामाबाद में एक बड़ी रैली करने वाले हैं। इस रैली को इमरान खान की ओर से शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

पाकिस्तान की संसद में कुल 342 सदस्य हैं। किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए जरूरी है कि उसके पास 172 सांसदों का समर्थन हो। वहीं विपक्ष का दावा है कि इमरान खान के पास 150 ही सांसद हैं। एक तरफ विपक्ष की ओर से इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने का फैसला लिया गया है तो वहीं इमरान खान अपने समर्थकों से नेशनल असेंबली के घेराव की बात कह रहे हैं। इमरान खान ने नया पाकिस्तान बनाने के दावे के साथ 2018 में सत्ता संभाली थी। हालांकि आर्थिक संकट और बेरोजगारी के चलते इमरान खान घिरे हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.