भोपाल के बनतारा रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी अवैध शराब; देर रात आबकारी टीम ने दी दबिश, 100 लीटर मदिरा जब्त

Updated on 08-08-2026 05:14 PM
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से शराब परोसने का मामला सामने आया है।आबकारी टीम ने देर रात दबिश देकर करीब 100 बल्क लीटर से ज्यादा विदेशी शराब और बीयर जब्त की। कार्रवाई की भनक लगते ही रेस्टोरेंट संचालक मौके से फरार हो गया, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विदेशी ब्रांड की शराब बरामद

आबकारी अधिकारियों के अनुसार गुरुवार की रात मुखबिर की सूचना पर टीम ने गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट पर छापा मारा।जांच के दौरान रेस्टोरेंट परिसर से विभिन्न ब्रांड की महंगी विदेशी शराब और बीयर कुल 100.14 बल्क लीटर बरामद की गई।

संचालक मौके से फरार

टीम को पता चला कि रेस्टोरेंट संचालक के पास बार संचालन का कोई वैध लाइसेंस नहीं था, इसके बावजूद बार का प्रचार किया जा रहा था और ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी।कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी संचालक मौके से भाग निकला। वहीं मौके पर मिले आरोपी अनिकेत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आबकारी विभाग ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इधर एक अन्य मामले में फरार आरोपी संजय जाट निवासी ग्राम निपानिया जाट को गिरफ्तार किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.