राज्यपाल ने छोड़ा सदन तो भाजपा-शिवसेना में बढ़ी तनातनी ओछी राजनीति कर रहे कोश्यारी: शरद पवार

Updated on 06-03-2022 07:36 PM

नई दिल्ली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  नेता शरद पवार ने  महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके कामों में भाजपा की नीचले दर्जे की राजनीति नजर आती है। पवार का यह बयान तब आया है जबकि 3 मार्च को बजट सेशल की शुरुआत से पहले राज्यपाल कोश्यारी विधानसभा छोड़कर चले गए थे। सदन में नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और इसके बाद राज्यपाल नाराज होकर वहां से चले गए। इस घटना के बाद से महाविकास अघाड़ी और भाजपा के बीच तनातनी बढ़ गई है और आपस में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राज्यपाल के इस रवैये पर कार्रवाई करने की मांग की है। पवार ने कहा, 'महाराष्ट्र के गवर्नर के रूप में मैंने कई महान लोगों को देखा है जिसमें श्री  प्रकाश और पीसी अलैक्जेंडर शामिल हैं। इसी सूची में भगत सिंह कोश्यारी का नाम भी जुड़ गया है। वह निचले दर्जे की राजनीति का उदाहरण बन गए हैं। कई बार उन्होंने राज्य सरकार के लोकतांत्रिक अधिकारों का भी हनन किया है। बीते वर्ष उन्होंने 12 एमएलसी बनाए जो कि केंद्र सरकार के इशारे पर बनाए गए थे। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि राज्यपाल भाजपा के स्टेट यूनिट के प्रेसिडेंट की तरह काम कर रहे हैं।

केंद्र को उन्हें वापस बुला लेना चाहिए और महाराष्ट्र में दूसरा राज्यपाल नियुक्त करना चाहिए। ऐसे लोगों की वजह से लोकतंत्र और स्वतंत्रता की छवि धूमिल हो जाती है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाविकास अघाड़ी के कुछ नेता राज्यपाल को टारगेट कर रहे थे। राज्यपाल संविधान के मुताबिक ही काम कर रहे थे लेकिन राज्य सरकार ऐसा नहीं कर रही थी। भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि संजय राउत और ठाकरे को राज्यपाल पर निशाना साधने की जगह अपने राज्य में किसानों की हालत पर गौर करना चाहिए। किसान आत्महत्या कर रहे हैं और उनका बिजली का कनेक्शन काट दिया जा  रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.