ओमिक्रॉन वेरिएंट को डेल्टाक्रोन का साथ मिला तो होगी भारी मुसीबत : डब्ल्यूएचओ

Updated on 19-02-2022 07:21 PM

जिनेवा कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रोन के ढ़लान पर आने के बाद कई देशों ने सख् पाबंदियां हटा दी हैं मगर खतरा अभी टला नहीं है। विश् स्वास्थ् संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट बीए.2 को लेकर चेतावनी जारी की है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, बीए.2 'ज्यादा संक्रामक' है। इस सब-वेरिएंट को लेकर जापान और साउथ अफ्रीका में रिसर्च के नतीजे काफी अलग हैं। वहीं, यूके में डेल्टाक्रोन के केस मिले हैं। यह डेल्टा और ओमीक्रोन का हाईब्रिड वेरिएंट है जिसे लेकर टेंशन का माहौल है। यूके के स्वास्थ् अधिकारी डेल्टाक्रोन संक्रमण पर नजर रखे हुए हैं।

डबल्लयूएचओ ने गुरुवार को कहा कि वायरस अब भी बदल रहा है। ग्लोबल हेल् एजेंसी ओमिक्रोन के कई सब-लीनिएज को ट्रेस कर रही है। बीए.1, बीए.2 और बीए.3 में से बीए.2 को डब्ल्यूएचओ में कोविड की टेक्निकल लीड मारिया वान ने ज्यादा संक्रामक बताया। डब्ल्यूएचओ कहा कि पिछले हफ्ते दुनियाभर में कोविड के चलते लगभग 75,000 मौतें दर्ज की गईं। मारिया ने कहा कि अब इसका सबूत नहीं है कि बीए.2, बीए.1 से ज्यादा घातक है मगर उन्होंने कहा कि 'हम नजर रखे हुए हैं।' डब्ल्यूएचओ अधिकारी ने कहा कि ओमीक्रोन माइल् नहीं है, बल्कि डेल्टा से कम गंभीर है।

साउथ अफ्रीका के नैशनल इंस्टिट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीजेज ने एक स्टडी की है। करीब एक लाख मामलों के एनालिसिस से पता चला कि बीए.2 अपने मूल वेरिएंट से ज्यादा घातक बीमारी नहीं देता। बीए.2 सबसे पहले साउथ अफ्रीका में ही पहचाना गया था और उसके बाद से दुनियाभर में फैल चुका है।ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट बीए.2 पर जापान की तोक्यो यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च भी सामने आई है।

लैब के भीतर एक्सपेरिमेंट्स में वैज्ञानिकों ने पाया कि बीए.2 में ऐसे गुण हैं जो कोविड के पुराने वेरिएंट्स जैसे-डेल्टा जैसी गंभीर बीमारी दे सकते हैं। ओमिक्रोन की तरह यह भी वैक्सीन की इम्युनिटी को काफी हद तक चकमा दे सकता है। स्टडी में शामिल रहीं केई सातो ने कहा कि 'बीए.2 को स्टील् ओमिक्रोन कहते हैं क्योंकि यह पीसीआर टेस्ट्स में ओमिक्रोन की तरह एस-जीन फेल्योर नहीं दिखाता। लैब् को एक कदम आगे जाकर इस वेरिएंट का पता लगाने के लिए सीक्वेंस करना पड़ता है। छींकने या खांसने से संक्रमित व्यक्तियों के मुंह से निकली अति सूक्ष्म बूंदों में कोरोना वायरस की उपस्थिति अनुमान से ज्यादा समय तक बनी रह सकती है।

 साथ ही ये कण हवा में ज्यादा दूरी तय कर सकते हैं। प्रयोगशाला में किए गए एक अध्ययन से यह बात सामने आई है। शोध पत्रिकाइंटरनेशनल कम्युनिकेशन इन हीट एंड मास ट्रांसफरमें प्रकाशित अध्ययन में छोटी बूंदों में कोरोना वायरस की मौजूदगी के संबंध में अध्ययन किया गया। अमेरिकी ऊर्जा विभाग की पैसिफिक नॉर्थवेस्ट नेशनल लेबोरेटरी के शोधकर्ताओं ने पाया है कि म्यूकस (बलगम) के जरिए वायरस काफी आगे तक पहुंचा सकता है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बलगम में घिरी बूंदें 30 मिनट तक नम रह सकती हैं और लगभग 200 फीट तक की दूरी तय कर सकती हैं। भारत से पिछले 24 घंटे में कोरोना के 25,920 नए मामले सामने आए हैं। कल के मुकाबले, शुक्रवार को मामलों में 16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों में कहा कि बीते 24 घंटे में कोरोना से 492 लोगों की मौतें हुई। देश में कोविड-19 से कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,10,905 हो गया है। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 2,92,092 हो गए हैं। देश में अब पॉजिटिविटी रेट 0.68 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में 66,254 लोग ठीक हुए हैं, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,19,77,238 हो गई है। भारत में रिकवरी रेट 98.12 प्रतिशत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
वाशिंगटन । हाल ही में प्रयोगशाला में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि छींकने या खांसने से संक्रमित व्यक्तियों के मुंह से निकली अति सूक्ष्म बूंदों में कोरोना वायरस की उपस्थिति अनुमान से ज्यादा समय तक बनी रह सकती है। ये…
 23 February 2022
कीव । रूसी हमले के खतरे के बीच यूक्रेन की सेना भी पूरी तरह तैयार है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की भी कह चुके हैं कि हमारी सेना अब पहले से अलग है। यूक्रेन की 'नई सेना' अब बड़ी संख्या में महिलाएं भी…
 22 February 2022
प्योंगयॉग । नार्थ कोरिया में कुत्ते पालना कानून के विरुद्ध माना जाएगा। यह फैसला खाद्दान संकट से निपटने के लिए किया गया है। दरअसल, कोरोना महामारी ने उत्तर कोरिया में भारी खाद्य संकट पैदा कर दिया है, जिसका नतीजा है कि लोगों में गुस्सा…
 22 February 2022
मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश की मान्यता देने के बाद सेना भेजने का आदेश कर दिया है। पुतिन ने रक्षा मंत्रालय को पूर्वी यूक्रेन…
 22 February 2022
मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देशों के रूप में मान्यता दे दी है। पुतिन ने डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश के तौर पर मान्यता…
 21 February 2022
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में सत्तारूढ़ वर्तमान सरकार पर सेना के प्रभाव की चर्चा की जाती रहती है वह अब पूरी तरह सच साबित होती दिख रही है। दरअसल, अब सरकारी संस्थाओं के खिलाफ उठने वाली आवाजों…
 21 February 2022
लंदन । इंग्लैंड के शाही परिवार की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। महारानी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं और उनमें 'ठंड लगने जैसे हल्के लक्षण' हैं। बकिंघम पैलेस…
 21 February 2022
मिन्स्क । यूक्रेन में बने युद्ध के हालात के बीच रूस ने भी अड़ियल रवैया अपना रखा है। रूस की सेनाएं बेलारूस में एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा ले रही थीं। यह अभ्यास 10 फरवरी को…
 21 February 2022
काठमांडू । नेपाल की सियसत में सब कुछ सामान्य नहीं है यहां सरकार ने विरोध के बीच रविवार को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की विवादास्पद मिलेनियम कॉर्पोरेशन चैलेंज (एमसीसी) परियोजना से जुड़े समझौते को संसद में…
Advt.