ईरान ने एक साथ दागी सैकड़ों मिसाइलें तो क्या बचेगा US एयरक्राफ्ट कैरियर, इजरायली एरो हुआ था फेल

Updated on 27-01-2026 12:56 PM
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना का एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन मिडिल ईस्ट में पहुंच गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसके पहुंचने की पुष्टि की है, जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कभी भी ईरान पर हमले का आदेश दे सकते हैं। लेकिन क्या एयरक्राफ्ट कैरियर से ईरान पर हमला करना अमेरिका के लिए इतना आसान होगा। ईरान ने कहा है कि वह किसी भी हमले का तेज और मजबूत जवाब देगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर ईरान ने पलटवार किया तो किस तरह से मुकाबला करेगा।

दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना रखने वाले अमेरिका के सामने सैन्य तुलना में ईरान कहीं नहीं ठहरता है लेकिन तेहरान ने पिछले कुछ दशकों में अपनी मिसाइल क्षमता में भारी निवेश किया है। वर्तमान में ईरान के पास मिडिल ईस्ट का सबसे बड़ा मिसाइल जखीरा है जिसमें 3000 से ज्यादा खतरनाक यूनिट्स मौजूद हैं। इसमें फतेह-110 जैसी सटीक गाइडेड मिसाइलें भी हैं जो संकरे जलडमरूमध्य में चलने वाले जहाजों को निशाना बनाने में सक्षम है।

ईरान की सबसे खतरनाक रणनीति

अमेरिकी नौसेना के खिलाफ तेहरान की सबसे प्रभावी रणनीति मिसाइलों की बारिश करने की है। एक साथ सैकड़ों ड्रोन, रॉकेट और मिसाइलें लॉन्च करके ईरान अमेरिकी कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के रेडार को ओवरलोड कर सकता है। ईरान ने अपनी इस रणनीति का सफल प्रदर्शन जून 2025 में इजरायल के खिलाफ युद्ध के दौरान किया था। ईरान ने एक साथ सैकड़ों मिसाइलें छोड़कर इजरायल के आयरन डोम और एरो-3 सिस्टम को फेल कर दिया था। बड़ी संख्या में ईरान मिसाइलें इजरायल के अंदर गिरी थीं जिससे भारी नुकसान हुआ था।

अमेरिकी बेड़े की क्या है कमजोरी?

USS अब्राहम कैरियर की रक्षा अर्ले बर्क-क्लास के विध्वंसक करते हैं। हर विध्वंसक में 90-98 वर्टिकल लॉन्च सेल होते हैं। अगर आने वाली मिसाइलों की संख्या विध्वंसक में मौजूद रक्षात्मक मिसाइलों की संख्या से ज्यादा होती है, तो जहाजों का गोला बारूद खत्म हो सकता है।अमेरिका का एजिस शील्ड
यह अमेरिका का मुख्य रक्षा एजिस कॉम्बैज सिस्टम एक साथ 100 से ज्यादा लक्ष्यों को टारगेट करने के लिए SPY-1 रेडार का इस्तेमाल करता है। यह खुद से ही दुश्मन के सबसे खतरनाक हथियारों को चुनता है और उन्हें हवा में ही नष्ट करने के लिए इंटरसेप्टर छोड़ता है। अमेरिकी नेवी खतरों को दूर से ही नष्ट करने के लिए स्टैंडर्ड मिसाइल-6 का इस्तेमाल करती है। ये इंटरसेप्टर 240 किमी दूर लक्ष्यों को खत्म कर सकते हैं।
मध्यम दूरी की शील्ड
बाहरी शील्ड को भेद देने की स्थिति में अमेरिकी बेड़े के पास एक मध्यम परत भी है। इसमें इवॉल्वड सीस्पैरो मिसाइल है, जो एक रक्षात्मक परत देती है। छोटी होने की वजह से जहाज एक ही लॉन्च सेल में चार मिसाइलें पैक कर सकते हैं। अगर कोई हथियार इसे भेदकर भी आगे बढ़ जाता है तो फैलेंक्स क्लोज-इन वेपन सिस्टम खुद से एक्टिव हो जाता है। रेडार गाइडेड यह सिस्टम प्रति मिनट 4500 राउंड फायर करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.