फ्रांस की वाइन पर 200 फीसदी टैरिफ लगा दूंगा, ट्रंप ने गाजा पीस बोर्ड में शामिल नहीं होने पर मैक्रों को दी धमकी

Updated on 20-01-2026 01:14 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस पर भी दूसरे देशों को टैरिफ की धमकी देना शुरू कर दिया है। ट्रंप की इस धमकी का पहला निशाना फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बने हैं। ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस अगर गाजा के बोर्ड में आने के अमरिकी न्योते को ठुकराता है तो उसका इसका खामियाजा टैरिफ के तौर पर भुगतना पड़ सकता है। ट्रंप ने फ्रांस की वाइन पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ट्रंप का यह बयान अमेरिका और फ्रांस में तनाव बढ़ा सकता है क्योंकि ग्रीनलैंड के मुद्दे पर पहले ही दोनों देशों में तकरार दिख रही है।

डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा के पुनर्निर्माण के लिए बोर्ड ऑफ पीसका ऐलान करते हुए भारत, पाकिस्तान समेत कई देशों को इसमें शामिल होने का न्योता दिया है। डोनाल्ड ट्रंप के इस न्योते पर दुनिया में कोई उत्साह नहीं दिखा है। ज्यादातर देशों ने इस पर चुप्पी साध रखी है। वहीं फ्रांस और कनाडा समेत कुछ देशों ने इसमें शामिल नहीं होने का संकेत दिया है।

फ्रांस पर क्या बोले हैं ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह फ्रेंच वाइन और शैंपेन पर 200% टैरिफ लगाकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बोर्ड ऑफ पीस पहल में शामिल होने के लिए मजबूर कर सकते हैं। एक रिपोर्टर ने ट्रंप से मैक्रों के बोर्ड में शामिल ना होने पर सवाल किया था। इस ट्रंप ने कहा कि कोई उन्हें नहीं चाहता और वह बहुत जल्द ऑफिस से बाहर हो रहे हैं।इसके आगे ट्रंप ने कहा, 'मैं उनकी (फ्रेंच) वाइन और शैंपेन पर 200% टैरिफ लगाऊंगा और वह शामिल हो जाएंगे लेकिन उन्हें इसकी जरूरत नहीं है।' मैक्रों के करीबी एक सूत्र ने सोमवार को कहा है कि फ्रांस ट्रंप की इस पहल में शामिल होने का न्योता ठुकरा देगा। इसी पर ट्रंप की ओर से यह जवाब आया है।

कनाडा-फ्रांस का बोर्ड पर रुख

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के करीबी के हवाले से एएफपी ने बताया है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप केबोर्ड ऑफ पीसमें शामिल होने के निमंत्रण को स्वीकार करने का इरादा नहीं रखते हैं।एएफपी ने यह भी बताया कि कनाडा बोर्ड में शामिल होने के लिए पेमेंट नहीं करेगा। हालांकि कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने संकेत दिया कि वह इस संस्था में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार करेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप की अध्यक्षता वाले इस बोर्ड में पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो शामिल किए गए हैं। इस बोर्ड ऑफ पीस की स्थायी सदस्यता के लिए देशों को 1 अरब डॉलर यानी यानी करीब नौ हजार करोड़ भारतीय रुपए देने होंगे। वहीं इसमें शामिल ना होने पर ट्रंप टैरिफ की धमकी पर उतर आए हैं, जो वह लगातार कई मामलों में कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.