'भारत में मेरे फॉलोवर्स सबसे ज्यादा', नेतन्याहू ने इंडिया-इजरायल दोस्ती की जमकर की तारीफ, बताया पूरी दुनिया से अलग

Updated on 29-05-2026 02:00 PM
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल और भारत के संबंधों की जमकर तारीफ की है। नेतन्याहू ने भारत को इजरायल का खास दोस्त बताया है, जहां पर इजरायल के लिए लोगों के दिलों में जबरदस्त प्यार है। इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके देश को जहां दुनिया के अधिकांश हिस्सों में विरोध का सामना करना पड़ता है, वहीं भारत में इसके उलट है। नेतन्याहू ने गुरुवार को वेस्ट बैंक में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

भारत में समर्थन को बताया अविश्वसनीय

नेतन्याहू ने कहा कि दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में हमें अपनी वैधता को लेकर कुछ समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन भारत में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत में इजरायल को जबरदस्त समर्थन मिलता है। उन्होंने इसे अविश्वसनीय और कमाल का बताया और कहा कि उनके भारत में जितने फॉलोवर्स हैं, उतने दुनिया के किसी हिस्से में नहीं हैं।

भारत और इजरायल के रिश्ते हो रहे मजबूत

नेतन्याहू की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फरवरी में इजरायल की अहम यात्रा के महीनों बाद आई है। इस यात्रा ने द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया था। यरुशलम की अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी और नेतन्याहू ने भारत-इजरायल संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली संसद (Knesset) को भी संबोधित किया था।
नेताओं के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों पक्ष रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा, कृषि, ऊर्जा और ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने पर सहमत हुए थे। दोनों नेताओं ने सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी, फिनटेक, बायोटेक्नोलॉजी और डिजिटल हेल्थकेयर के क्षेत्र में काम का विस्तार करने पर भी चर्चा की।नेतन्याहू के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने गाजा शांति योजना (Gaza Peace Plan) का भी समर्थन किया और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने का आग्रह किया। पीएम मोदी और नेतन्याहू के रिश्ते को अक्सर भारत और इजरायल के बीच सबसे मजबूत साझेदारी के रूप में देखा जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
 16 June 2026
लंदन: यूके पुलिस ने इंग्लिश चैनल में रूसी तेल लेकर जा रहे एक शैडो फ्लीट को जब्त किया है। इस दौरान जहाज चला रहे भारतीय कैप्टन को गिरफ्तार किया गया…
 16 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी वायु सेना का B-52 बमवर्षक विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एडवर्र्ड एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया। एयरफोर्स बेस ने बताया कि इस हादसे…
 16 June 2026
तेल अवीव: अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के कुछ घंटे बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया दी है। डील पर अपनी असहमति जाहिर करते हुए नेतन्याहू ने…
 15 June 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों शांगरी-ला डायलॉग में अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कुछ बातें कहीं, जिनसे एशिया को लेकर नए संकेत मिले। उन्होंने कहा कि अमेरिका की नई…
 15 June 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन ईरान पर लगी अपनी नौसैनिक नाकेबंदी…
 15 June 2026
पेरिस: यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी और इटली जैसे E4 देशों ने ईरान को बड़ी राहत दी है। इन मुल्कों ने कहा है कि ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने के लिए…
 15 June 2026
काठमांडू: नेपाल ने गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट अरेंजमेंट (G2G) के तहत भारत से खाद की खरीद घटा दी है। नेपाल ने भारत से 50,000 टन केमिकल फर्टिलाइजर इंपोर्ट करने के लिए लेटर ऑफ…
 13 June 2026
तेल अवीव: ईरान के खिलाफ फरवरी के आखिर में सैन्य ऑपरेशन की शुरुआत इजरायल और अमेरिका ने साथ मिलकर की थी, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…
Advt.