'जेडी वेंस को बता चुका हूं', युद्ध के खतरे पर गालिबाफ की दो-टूक, अमेरिका को जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार

Updated on 11-07-2026 12:39 PM
तेहरान: ईरान ने कहा है कि अमेरिका का बातचीत के दौरान हमले करने का पुराना इतिहास रहा है। ऐसे में उनको अमेरिका के किसी वादे पर कोई भरोसा नहीं है और वह किसी भी संभावित हमले का जवाब देने के लिए अपनी तैयारी में जुटे है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबाफ ने शुक्रवार को यह बातें कही हैं। गालिबाफ का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका-ईरान के एक-दूसरे पर हमलों से पश्चिम एशिया में एक बार फिर युद्ध का खतरा मंडरा रहा है।
बाघेर गालिबाफ ने कहा है कि अगर अमेरिका पिछले महीने दोनों देशों के बीच हुए समझौते (एमओयू) को तोड़ता है तो फिर ईरान भी अपने बचाव के लिए पूरी तरह (फुल स्केल डिफेंस के लिए) तैयार है। इंडोनेशिया की पीपल्स कंसल्टेटिव असेंबली के स्पीकर अहमद मुजानी के साथ अपनी बैठक में गालिबाफ ने कहा कि ईरान को अमेरिका पर जरा भी भरोसा नहीं है।

अमेरिका पर भरोसा नहीं: गालिबाफ

गालिबाफ ने कहा, 'बातचीत के दौरान मैंने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को साफतौर पर बता दिया था कि हमें आप पर जरा भी भरोसा नहीं है। मेरी नजर में सिर्फ वही लोग अमेरिका के साथ बातचीत कर सकते हैं जो युद्ध के लिए तैयार हों। ऐसे में हमने अपने देश की रक्षा की तैयारी कभी नहीं रोकी है।'ईरानी नेता ने कहा कि हम शांति के पक्ष में हैं लेकिन अमेरिका की ओर से गड़बड़ होगी तो फिर हम उसी तरह जवाब देंगे, जैसे अब तक देते रहे हैं। उन्होंने कहा, 'जिस पल अमेरिकी किसी भी समझौते से मुकरेंगे, हम पूरी तरह से बचाव के लिए तैयार रहेंगे। हम उनके खिलाफ मजबूती से खड़े होंगे और ईरानी राष्ट्र के अधिकारों की मांग करेंगे।'

ट्रंप ने कही समझौता तोड़ने की बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हाल ही में कहा है कि वॉशिंगटन ने तेहरान के अनुरोध पर बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई है लेकिन अमेरिका दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष-विराम को खत्म मानता है। हम बातचीत करेंगे लेकिन अमेरिका ने उन्हें साफ-साफ कह दिया है कि संघर्ष-विराम अब नहीं है।
अमेरिका और ईरान के बीच बीते कुछ दिनों में तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है। होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले के बाद से तनातनी शुरू हुई है। होर्मुज में जहाज पर हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान में एयर स्ट्राइक की हैं। इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए हैं। इससे दोनों देश एक बार फिर युद्ध के मुहाने पर खड़े दिख रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
 04 September 2026
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए स‍िरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्‍ते हैं और इसी वजह से…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
 31 August 2026
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…
Advt.