रिटायरमेंट पर कितना मिलेगा पैसा? सरकार ने बताया पूरा हिसाब:MP के 7 लाख कर्मचारियों को फायदा

Updated on 25-06-2026 02:09 PM
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाले अर्जित अवकाश नकदीकरण (लीव इनकैशमेंट) का हिसाब साफ कर दिया है। अब कर्मचारी रिटायरमेंट या सेवा के दौरान मौत होने पर मिलने वाली राशि का अनुमान खुद लगा सकेंगे।

वित्त विभाग ने सभी विभागों को आदेश जारी कर बताया है कि अवकाश नकदीकरण की गणना कैसे की जाएगी।

क्या है अवकाश नकदीकरण?

सरकारी कर्मचारी के खाते में नौकरी के दौरान अर्जित अवकाश (ईएल) जमा होते रहते हैं। रिटायरमेंट के समय बचे हुए अवकाश के बदले सरकार कर्मचारी को पैसे देती है। इसे ही अवकाश नकदीकरण कहा जाता है।

सरकार के नियम के अनुसार कर्मचारी को अधिकतम 300 दिन के अर्जित अवकाश का पैसा मिलेगा। यदि कर्मचारी पहले कभी अवकाश नकदीकरण का लाभ ले चुका है, तो उतने दिन 300 दिन की सीमा से घटा दिए जाएंगे।

अब कर्मचारी पहले से जान सकेंगे कि रिटायरमेंट के समय उन्हें कितनी राशि मिलेगी। इससे विभागों में होने वाली गणना संबंधी गलतियां और विवाद भी कम होंगे। सरकार का कहना है कि इस आदेश से सभी विभागों में एक जैसी प्रक्रिया लागू होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.