नेपाल की भयानक बाढ़ के बीच कैसे बचा अकेला घर, एक्सपर्ट ने बताए 3 कारण, समझाई इंजीनियरिंग

Updated on 29-08-2026 12:23 PM
काठमांडू: नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ से अब 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों लोगों का अभी तक पता नहीं चल पा रहा है। बाढ़ के बाद पानी और मलबा इतने वेग से आया कि पूरे के पूरे गांव और बुनियादी ढांचे को साथ बहा ले गया। सोशल मीडिया पर बाढ़ के दौरान की तस्वीरें और वीडियो आए हैं, जिसमें पुल से लेकर इमारतें बहती दिखाई दे रही हैं। इन सबके बीच एक मकान ने सभी को हैरान कर दिया है। भयानक बाढ़ के बीच यह मकान पूरी तरह सुरक्षित रहा जिसका वीडियो देखकर सभी हैरान है। अब एक्सपर्ट ने इस मकान के बचने की वजह बताई है।

भयानक बाढ़ के बीच खड़ा रहा घर

यह मकान वीडियो तिब्बत सीमा के पास बसे एक नेपाली गांव का है, जहां 26 अगस्त बुधवार को बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई थी। बुधवार सुबह जब नदी में जलसैलाब आया तो उसमें यह पूरा गांव लगभग बह गया था। लेकिन इसी बाढ़ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उफनाती नदी के पानी से टकराकर एक फिरोजी रंग का घर खड़ा है। घर की छत पर लोग टहल रहे हैं, जबकि आस-पास घर और गाडियां पानी में खिलौनों की तरह बह रहे हैं।
सभी यह देखकर हैरान हैं कि आखिर इस बाढ़ के बीच घर कैसे बचा रहा। इंजीनियर और स्लीपी क्लासेज IAS के को-फाउंडर शेखर दत्त ने अब इसकी वजह समझाई है। उन्होंने बताया कि इस तरह के घर में प्लिंथ (बुनियाद), कॉलम (पिलर) और बीम (छत) से बना फ्रेम होता है। नेपाल में इसे पिलर वाला घर कहते हैं।

एक्सपर्ट ने बताई पिलर और बीम की अहमियत

शेखर दत्त ने बताया कि सबसे पहले पिलर आता है, जो सबसे ज्यादा जरूरी है। लेकिन कई बार पानी के साथ भारी मलबा आने से ग्राउंड फ्लोर के पिलर टूट जाते हैं, तब इमारतें गिर जाती हैं। इसलिए बीम की मजबूती बहुत जरूरी है। वे कॉलम यानी पिलर को एक पिंजरे की तरह आपस में जोड़ते हैं। अगर कोई पिलर डैमेज हो जाता है तो भी बीम-कॉलम फ्रेम लोड को संभाल सकता है

घर की बुनियाद की मजबूती भी जरूरी

उन्होंने प्लिंथ यानी बुनियाद की मजबूती पर भी जोर दिया और कहा कि बहता पानी घर के नीचे की मिट्टी को खोदकर निकालने की कोशिश करता है। ऐसे में ऊंचा और अच्छी तरह से जुड़ा हुआ प्लिंथ कटाव को कम करता है और मलबे के साथ बहते पानी की रगड़ से बचाया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि नेपाल के घर में इसके स्ट्रक्चर ने मदद की लेकिन घर की किस्मत भी अच्छी थी। पानी का बहाव घर के अंदर घुसने के बजाय आस-पास से निकल गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
 04 September 2026
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए स‍िरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्‍ते हैं और इसी वजह से…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
 31 August 2026
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…
Advt.